न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुरू हुई ऋतिक-टाइगर की फिल्म की शूटिंग, फिल्म में होगा जबरदस्त एक्शन

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जल्द ही एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Aug 2018 12:43:54

शुरू हुई ऋतिक-टाइगर की फिल्म की शूटिंग, फिल्म में होगा जबरदस्त एक्शन

ऋतिक रोशन 'Hrithik Roshan' और टाइगर श्रॉफ 'Tiger Shroff' जल्द ही एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। इन दोनों को एक साथ देखने का फैन्स को बहुत दिनों से इंतजार है। उनकी फिल्म का ऐलान तो पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर टाइगर श्रॉफ के साथ एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म शुरू हो चुकी है। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म की ओर से प्रड्यूस किया जा रहा है। जब इस इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही लोग इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

बता दें कि ऋतिक और टाइगर आपस में बेहद अच्छे दोस्त हैं और टाइगर कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वह ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। यही वजह है कि टाइगर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने का मन बनाया। फिल्म में दोनों का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में टाइगर और ऋतिक गुरू-शिष्य के रूप में दिखाई देंगे।

पूजा कर शुरू किया ये प्रोजेक्ट

शुक्रवार को पूजा के साथ यशराज फिल्म के कार्यालय में पूजा के साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। इस फिल्म के बारे में सिद्धार्थ आनंद ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी। इस फिल्म से जुड़ी पहली जारी की गई पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ खड़े हो कर पोज देते दिखाई दे रहे हैं हलाकि अभी तक फिल्म का नाम क्या होगा इस पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

ऋतिक रोशन ने ट्विट कर दी जानकारी


ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर पेज पर इस पिक्चर को शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि 'और लोग सोच रहे होंगे ये 2 हीरो वाली फिल्म है'। हालांकि इस फिल्म के बारे में अब तक बहुत अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन खबरों के अनुसार इस फिल्म में काफी एक्शन होगा। इस फिल्म में काफी फाइट सीन होने की संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म को अक्तूबर में रिलीज किए जाने की संभावना है। ऋतिक रोशन आजकल आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल