न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo मूमेंट के सपोर्ट में बॉबी देओल, ट्वीट कर कहा ‘जिस तरह के खुलासे लगातार हो रहे हैं, वो काफी दुखदायी हैं’

बॉबी देओल Bobby Deol ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक सभ्य समाज का हिस्सा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 1:15:48

#MeToo मूमेंट के सपोर्ट में बॉबी देओल, ट्वीट कर कहा ‘जिस तरह के खुलासे लगातार हो रहे हैं, वो काफी दुखदायी हैं’

भारत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन मीटू #MeToo मूवमेंट के जरिए तमाम महिलाए सालों से हो रहे अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं। जिस तरह के मामले सामने आ रहे है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में शराफत का चोला पहनकर ना जाने कितने दरिंदे बेखौफ घूम रहे है। जहां कई लोग ऐसे मामलों में अपनी बेबाक राय सामने रखने में हिचकिचा नहीं रहे है वहीं कुछ लोग अभी भी इस मुद्दे पर बात करने से कन्नी काट रहे है। आमिर खान, अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉबी देओल ने भी बॉलीवुड में चल रहे #MeToo मूमेंट का सपोर्ट किया है और कहा है कि रोज-रोज हो रहे खुलासे उन्हें अंदर तक दुखी कर रहे हैं।

बॉबी देओल Bobby Deol ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक सभ्य समाज का हिस्सा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ रहने वाले प्राणियों का सम्मान करें। मुझे यह जानकर बहुत दुख हो रहा है कि हमारे समाज में महिलाओं के साथ कितना बुरा व्यवहार होता रहा है और उनका इतना अपमान किया गया है। जिस तरह के खुलासे लगातार हो रहे हैं, वो काफी दुखदायी हैं। यह जरूरी है कि हम ऐसी बहादुर महिलाओं को सुनें जो अपनी व्यथा बता रही हैं। हमें इनके साथ खड़ा होना चाहिए, न कि इन्हें जज करना चाहिए।’

आपको बता दें बॉबी देओल भी अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' में काम कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन साजिद खान के हाथ में था। साजिद खान Sajid Khan पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अपने ट्विटर पर #MeToo कैंपेन का समर्थन करते हुए साफ किया था कि वह अब फिल्‍म 'हाउसफुल 4 Housefull 4' की शूटिंग तब तक नहीं करेंगे, जब तक निर्देशक साजिद खान पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर कोई कड़ा कदम न उठा लिया जाए। अक्षय के फैंस और हर कोई अभी इस बात का इंतजार ही कर रहा था कि आखिर अब फिल्‍म के मेकर्स क्‍या निर्णय लेते हैं। लेकिन इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

bollywood,bobby deol,metoo,metoo campaign,metoo movement,sajid khan,sexual harassment

बता दे, अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला ने मिलकर डायरेक्टर साजिद खान को 'हाउसफुल 4' से हटाने का फैसला किया था। दोनों ने साजिद खान से कहा है कि वो खुद ही इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाएं।

साजिद खान ने अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला की बात मानते हुए 'हाउसफुल 4' से अलग होने का ऐलान कर दिया है। साजिद खान ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके यह बताया है कि वो इस फिल्म से अलग हो रहे हैं। साजिद खान ने ट्वीट में लिखा है, ‘सैक्सुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद जिस तरह से मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के कलाकारों पर दवाब बनाया जा रहा है कि, उसके बाद यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि मैं इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाऊं। जब तक मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं और पूरा सच सामने नहीं आ रहा है तब तक मैं अपने मीडिया के दोस्तों से कहूंगा कि वो किसी प्रकार का जजमेंट पास न करें।’ अगर आप साजिद खान के ट्वीट को ध्यान से देखें तो उन्होंने सैक्सुअल हैरसमेंट के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है, केवल नैतिक जिम्मेदारी के चलते इस प्रोजेक्ट से किनारा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक