न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Tanushree-Nana Controversy: यह था वो गाना जिसकी वजह से नाना और तनुश्री में हुआ था विवाद, वीडियो

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 9:03:05

Tanushree-Nana Controversy: यह था वो गाना जिसकी वजह से नाना और तनुश्री में हुआ था विवाद, वीडियो

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। तनुश्री ने कहा, 'नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, निर्माता सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग ने मिलकर मेरी जिंदगी नरक जैसी बना दी थी। आज तक फिल्म इंडस्ट्री की ओर से उनको कोई सजा नहीं मिली है। आज भी बॉलिवुड के बड़े-बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, अक्षय कुमार और शाहिद कपूर गणेश आचार्य और नाना पाटेकर के साथ मजे से काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मेरा कहना यह है कि एक महिला के साथ बदतमीजी और गुंडे भेजकर अटैक करवाने वाले व्यक्ति को इन बड़े-बड़े स्टार्स का सपॉर्ट नहीं मिलना चाहिए।'

मेरा पूरा करियर तबाह हो गया था

'हॉलिवुड में तमाम ऑस्कर और दूसरे सम्मान जीतने वाले बहुत बड़े निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंस्टाइन की गलत हरकत के बाद उनको उखाड़ फेंका गया, लेकिन भारत में चिन्दी से ऐक्टर नाना पाटेकर का हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बड़े ऐक्टर की आड़ में अपना करियर चलाने वाले नाना पाटेकर की कोई अपनी औकात नहीं है। नाना को सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसी हरकत करने से पहले लोगों में डर बना रहे। मैं यह सब अपना बदला लेने के लिए नहीं कह रही हूं। पिछले 10 सालों में मैं इस इंसिडेंट को याद कर-कर के न जाने कितनी बार मुझे गुस्सा, हार और डिप्रेशन की फीलिंग हुई है। मेरा पूरा करियर, मकसद और जीने की तमन्ना तबाह हो गई थी।'

tanushree-nana controversy,bollywood,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment

इस पूरे मामले में बॉलीवुड दोनों पक्षों में बट गया है जहा सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना जैसे कई स्टार्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है वही अमिताभ, आमिर और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स इस बारे में बात करने से कतरा रहे है। ट्विंकल ने तो तनुश्री को बहादुर महिला बताया है। वहीं तनुश्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता होने के नाते नाना के रुतबे की वजह से मेरी आवाज दबा दी गई।''

बता दें तनुश्री ‘फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में लीड किरदार निभा रही थीं लेकिन एक गाने को लेकर नाना पाटेकर और तनुश्री में विवाद हो गया जिसके बाद तनुश्री ने ये फिल्म छोड़ दी। फिल्म छोड़ने के बाद रिमी सेन ने हॉर्न ओके प्लीज में लीड किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक आइटम नंबर था जिसे बाद में राखी सांवत ने किया था। अब तनुश्री के आरोप के बाद इंटरनेट पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' वह गाना वायरल हो रहा है, जहां से ये सारे विवाद शुरू हुए थे। गाने के बोल थे 'नियत का सौदा है'। इस गाने में राखी सावंत नाना पाटेकर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसी मामले में राखी सावंत ने शनिवार को मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस की। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पता था कि जिस गाने में आपको लिया जा रहा है उसमें आपसे पहले तनुश्री दत्ता थीं। इस पर राखी ने बताया, 'हां मुझे पता था कि तनुश्री उसमें है।'

राखी ने उस गाने पर बात करते हुए कहा, 'मैं घर में बैठी थी, तभी गणेश आचार्य का फोन आया कि राखी तुरंत सेट पर आ जा, तुझे गाना करना है। मैंने उनसे कहा कि गाना तो भेजो, तो उन्होंने कहा 'तुझे क्या करना है, मैं गाना कर रहा हूं, तू आजा।' राखी ने कहा कि मैंने उनसे कपड़ों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सब हो जाएगा तू बस यहां आजा।' इसके बाद राखी ने बताया कि नाना पाटेकर का भी उनके पास फोन आया कि वह जल्दी सेट पर पहुंच जाएं। राखी ने कहा- मुझे तब तक कुछ समझ में नहीं आया। मुझे उन्होंने तनुश्री के बारे में कुछ नहीं बताया। जब मैं सेट पर पहुंचीं तो देखा वहां मेकअप वैन थी और उसके पीछे लोग थे, मीडिया थी, वहां तोड़-फोड़ हो रखी थी। मैंने घबराकर मास्टर जी से पूछा, 'ये सब क्या हो रहा है।' इसपर उन्होंने कहा, 'ये गाना तनुश्री दत्ता का था, हमने थोड़ा शूट भी किया था। 4-5 घंटे से हम उसे बुला रहे हैं पर वह वैन का दरवाजा ही नहीं खोल रही है।' राखी ने बताया कि मैंने सोचा मैं उसे फोन करूं तो उसने मेरा भी फोन नहीं उठाया।'

tanushree-nana controversy,bollywood,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment

नाना पाटेकर अपनी करतूतों की वजह से कभी हीरो नहीं बन पाया

तनुश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा 'राजठाकरे जैसे नालायक नेता जब खुद को लायक साबित करने की कोशिश करते हैं, तो वह तोड़-फोड़ और गुंडागर्दी का सहारा लेते हैं। राज ठाकरे की पार्टी भी वही करती रही है। उसकी पार्टी में उसी के जैसे तमाम गुंडे हैं। औरतों पर अटैक करने वाले को कभी कोई अपना लीडर नहीं बनाएगा। नाना पाटेकर को हीरो बनना था, लेकिन वह भी अपनी करतूतों की वजह से कभी हीरो नहीं बन पाया, एक कैरक्टर आर्टिस्ट बन कर रह गया है।'

जो हिरोइन के घर गुंडे भेजता है वह हीरो कभी नहीं हो सकता है

तनुश्री ने कहा 'नाना को हीरो बनना है इसलिए वह लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करता है। उसको कोई भी हिरोइन भाव नहीं देती है। मेरी तो मत मारी गई थी कि मैं उस फिल्म और उस सेट पर थी। वहां मैं नहीं होती तो यही सब कुछ किसी और लड़की के साथ होता। हीरो उसको कहते हैं जो गुंडों से हिरोइन को बचाता है, जो हिरोइन के घर गुंडे भेजता है वह हीरो कभी नहीं हो सकता है।'

तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं


नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने कहा है, 'तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं और वह झूठ बोल रही हैं। इसलिए उन्‍हें हमारी तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है। हम उन्‍हें आज शाम तक नोटिस भेज देंगे। इसके जरिए हम उनसे उनकी गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल