न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

27 साल : 110 फिल्में, 4 सुपरहिट, 1 बम्पर हिट, 60 पुरस्कार ये हैं सिंघम

वर्ष 1991 में कुक्कू कोहली के निर्देशन में बनी 'फूल और कांटे' से अपना करियर शुरू करने वाले अजय देवगन ने अपने 27 वर्षीय सफर

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Nov 2017 11:57:05

27 साल : 110 फिल्में, 4 सुपरहिट, 1 बम्पर हिट, 60 पुरस्कार ये हैं सिंघम

इस वर्ष दीपावली पर प्रदर्शित हुई निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। रोहित शेट्टी के साथ 10 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन की अपने 27 वर्षीय फिल्म करियर में यह पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड का आंकड़ा पार किया है। उनकी पिछली सौ करोड़ी फिल्म 'शिवाय' थी जिसने लाइफ टाइम 144 करोड का कारोबार किया था। सौ करोड़ी क्लब में अजय देवगन की अधिकांश वे फिल्में हैं जिनका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इनमें सिंघम, सिंघम रिटर्न, बोल बच्चन और गोलमाल सीरीज की दो फिल्में शामिल हैं।

वर्ष 1991 में कुक्कू कोहली के निर्देशन में बनी 'फूल और कांटे' से अपना करियर शुरू करने वाले अजय देवगन ने अपने 27 वर्षीय सफर में दो राष्ट्रपति पुरस्कार (जख्म - निर्देशक महेश भट्ट और द लीजेण्ड ऑफ भगतसिंह - निर्देशक राजकुमार संतोषी) सहित अब तक 60 पुरस्कार जीतने में सफलता प्राप्त की है। उन्हें कुल मिलाकर 65 पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका है।

ajay devgn,bollywood,hindi cinema,golmaal again,rohit shetty,bollywood gossips

दर्शकों व निर्देशकों की नजर में एक्शन मैन की छवि बना चुके अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्मों के जरिए अपने कॉमिक अभिनय का जलवा दर्शकों को दिखाया है। दर्शकों ने उन्हें जहां एक्शन मैन में स्वीकार किया वहीं उन्होंने अजय देवगन की गोलमाल सीरीज को बेहद पसन्द किया है, जिसका ताजा उदाहरण गोलमाल अगेन की सफलता है।

चर्चित एक्शन निर्देशक वीरू देवगन केपुत्र अजय देवगन का असली विशाल वीरू देवगन है, जिसे उन्होंने 'फूल और कांटे' में बदल कर अजय देवगन कर लिया। सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन ने बतौर खलनायक दो फिल्मों 'दीवानगी और खाकी' में काम किया जिसके उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। 'दीवानगी' थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन लेखक अनीस बज्मी ने किया था। फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान उनका काजोल के साथ एक रिश्ता बना। काजोल के साथ उन्होंने 1999 में शादी की और वर्ष 2008 में बतौर निर्देशक 'यू, मी और हम' के साथ अपनी निर्देशकीय पारी शुरू की। आठ साल के अन्तराल के बाद उन्होंने अपने निर्देशन में दूसरी फिल्म 'शिवाय' का निर्माण किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे सफलता प्राप्त करते हुए कुल 144 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।

ajay devgn,bollywood,hindi cinema,golmaal again,rohit shetty,bollywood gossips

27 साल में 110 फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन का करियर औसत रहा है। उनके खाते में सफल कम और असफल फिल्मों के नाम बहुत ज्यादा हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त की। वर्तमान में अजय देवगन बॉक्स ऑफिस के सफल सितारों में शुमार होते हैं। इस वर्ष उनकी दो फिल्मों बादशाहो और गोलमाल अगेन प्रदर्शित हुई हैं। गोलमाल अगेन ने जहाँ 200 करोड से ज्यादा का कारोबार किया है, वहीं मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी 'बादशाहो' ने 70 करोड का कारोबार किया है। मिलन लूथरिया के साथ अजय देवगन इससे पहले 'कच्चे धागे' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई' सरीखी फिल्में कर चुके हैं। 'कच्चे धागे' मिलन लूथरिया की पहली निर्देशकीय फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक सफलता प्राप्त की थी। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का कारोबार किया था। ऐसे में 'बादशाहो' से भी यही उम्मीद थी, जो पूरी न हो सकी।

ajay devgn,bollywood,hindi cinema,golmaal again,rohit shetty,bollywood gossips

आगामी वर्ष अजय देवगन की बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनमें से एक फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता की 'रेड' है। इस फिल्म से बॉलीवुड को काफी आशाएँ हैं। राजकुमार गुप्ता इससे पहले 'नो वन क्लिड जेसिका' और 'घनचक्कर' निर्देशित कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर