न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : फ‍िल्म 'जीरो' के सेट पर लगी आग, शाहरुख खान भी थे मौजूद, सुरक्षित निकाले गए

गुरुवार को फिल्म के सेट पर आग लग गई। घटना के समय शाहरुख खान भी सेट पर मौजूद थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Nov 2018 8:09:08

मुंबई : फ‍िल्म 'जीरो' के सेट पर लगी आग, शाहरुख खान भी थे मौजूद, सुरक्षित निकाले गए

पहले ही विवादों में चल रही शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जीरो (Zero)' के सेट पर अब आग लगने की खबर है। गुरुवार को फिल्म के सेट पर आग लग गई। घटना के समय शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी सेट पर मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस उपायुक्त विनय राठौड ने बताया अभी यह पता नहीं चला है कि किस वजह से आग लगी। घटना में बिजली के तार, उपकरण, लाइट व शूटिंग का सामान आग की चपेट में आ गया था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि स्टूडियो से धुआं निकलते हुए देखा गया। 4 फायर ब्र‍िगेड को घटनास्थल पर भेजा गया।

बता दें कि शाहरुख खान इस फिल्म में बौने का किरदार निभा रहे हैं। 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा व कटरीना कैफ भी हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है। दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। शाहरुख इस फिल्म में एक बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero movie set,fire zero movie set,anushka sharma,katrina kaif

'जीरो' को मिले नोटिस के खिलाफ कोर्ट पहुंचा रेड चिलीज

सिख समुदाय ने इस फिल्म के एक दृश्य को लेकर नाराजगी जाहिर की जिसके बाद यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगी। सिख समुदाय ने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान अभिनीत आगामी फिल्म 'जीरो' में एक आपत्तिजनक दृश्य है, जिससे कथित रूप से सिख समुदाय की भावना आहत हुई है।

दरअसल यह पूरा मामला सिख समुदाय के एक धार्मिक प्रतीक से जुड़ा हुआ है। फिल्म के पोस्टर एवं ट्रेलर के एक सीन में शाहरुख खान को कृपाण लिए हुए दिखाया गया है। इस दृश्य में निकर और बनियान पहने शाहरुख नोटो के हार के साथ गले में कृपाण पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सिख समुदाय की नाराजगी इस दृश्य को लेकर है। सिख समुदाय इसे अपने धार्मिक प्रतीक का अपनाम बता रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (डीएसजीपीसी) के धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमेन परमजीत सिंह राणा ने एक पत्र जारी करते हुए कहा था कि कृपाण सिखों का धार्मिक चिन्ह है, जो केवल दिखाने के लिए नहीं है बल्कि इसके साथ मानवीय भावनाएं और संकल्प भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में धार्मिक चिन्हों का मजाक उड़ाना ट्रेंड सा बन गया है।

बॉलीवुड के प्रोडक्शन हाउस ने अदालत में दाखिल कैविएट में बिना उसे कोई जानकारी दिए और कंपनी का पक्ष सुने बिना कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है।

इससे पहले, डीएसजीएमसी के महासचिव व भारतीय जनता पार्टी के विधायक मजिंदर सिंह सिरसा ने 'जीरो' के निर्देशक आनंद एल. राय और शाहरुख खान से 'आपत्तिजनक दृश्य' को फिल्म से हटाने के लिए कहा था और 'सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने के लिए' दिल्ली पुलिस से दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का अनुरोध किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक