न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण जौहर की पार्टी के सितारों की बढ़ेंगी मुश्किलें! फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

एनसीबी की नजर इस पार्टी पर हैं। तफ्तीश में नया खुलासा सामने आया है जिसके मुताबिक ये साफ हो गया है कि पार्टी के दौरान का ये वीडियो असली है और एडिटेड नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 11:34:15

करण जौहर की पार्टी के सितारों की बढ़ेंगी मुश्किलें! फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स केस की जांच के सिलसिले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को दीपिका-सारा-श्रद्धा से पूछताछ की। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पांच घंटे तक पूछताछ की। वहीं, इस बीच करण जौहर की एक पार्टी का जिक्र भी आ गया है जिसे लेकर इस बात का दावा किया जा रहा है कि पार्टी के दौरान स्टार्स द्वारा ड्रग्स का सेवन किया गया था। एनसीबी की नजर इस पार्टी पर हैं। तफ्तीश में नया खुलासा सामने आया है जिसके मुताबिक ये साफ हो गया है कि पार्टी के दौरान का ये वीडियो असली है और एडिटेड नहीं है।

वीडियो असली है, किसी भी तरह की एडिटिंग नहीं की गई

खबर की मानें तो साल 2019 में करण जौहर की पार्टी की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है और इसे एनसीबी ने सबमिट भी कर दिया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में ये खुलासा कर दिया गया है कि वीडियो असली है और इसमें किसी भी तरह की एडिटिंग नहीं की गई है। इस संदर्भ में एक मीटिंग भी की जाएगी जिसे मल्होत्रा और डीडीजी अशोक जैन द्वारा लीड किया जाएगा। इसमें एनसीबी और डीजी से वार्तालाप के जरिए य निर्णय लिया जाएगा कि मामले में अगला एक्शन क्या होगा।

बता दें कि इससे पहले करण जौहर ने बयान जारी कर कहा कि मैं न तो ड्रग्स लेता हूं और न ही इसे प्रमोट करता हूं। मेरे और मेरे परिवार के बारे में, साथियों और धर्मा प्रोडक्शन के बारे में जो बातें की जा रही हैं, वे बकवास हैं।

करण जौहर ने कहा 'कुछ न्यूज चैनल, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत रिपोर्टिंग की जा रही है कि मैंने 28 जुलाई, 2019 को अपने घर पर पार्टी की थी, उसमें ड्रग्स यूज हुआ था।' करण जौहर ने कहा 'साल 2019 में ही कहा था कि ये सभी आरोप गलत हैं।'

करण जौहर ने कहा है कि वे क्षितिज और अनुभव को नहीं जानते। उन्होंने कहा है कि दोनों ही धर्मा प्रोडक्शंस के अधिकारी नहीं हैं। करण ने कहा है कि क्षितिज नवंबर 2019 में कॉन्ट्रैक्ट पर थे। अनुभव चोपड़ा मेरी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में कर्मचारी नहीं थे, हालांकि उन्होंने 2011 और 2013 के बीच इंडिपेंडेंटली हमारी कंपनी के साथ दो प्रोजेक्ट पर काम किया था। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

12 स्टार्स से पूछताछ करेगी एनसीबी

ड्रग मामले में NCB ने अबतक 35 लोगों से पूछताछ की है और 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। । लेकिन अभी पूछताछ खत्म नहीं हुई है। क्षितिज प्रसाद के लॉयर सतीश मानेशिंदे द्वारा बचाव में कहा गया है कि कस्टडी में क्षितिज को टार्चर किया गया कि वे करण जौहर का नाम लें और उन्हें फंसाएं। उन्होंने दावा किया है कि सिगरेट के बड को ड्रग समझा जा रहा है। ये मामला क्या मोड़ लेता है और ड्रग एंगल में करण जौहर के साथ एनसीबी क्या करती है ये तो आने वाले वक्त में सामने आएगा। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि करण जौहर की पार्टी के आधार पर 12 स्टार्स का नाम सामने आया है जिससे एनसीबी पूछताछ कर सकती है। सूत्रों की माने तो NCB ने अभी तक क्लीन चिट नहीं दी है और आगे भी पूछताछ जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव