न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फन्ने खां Movie Review : सपनों के पीछे भागते-भागते भटक गई फिल्म की कहानी...

बाप-बेटी के रिश्ते, उम्मीद और सिंगर बनने के ईर्द-गिर्द घुमती है फन्ने खां।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 2:54:16

फन्ने खां Movie Review : सपनों के पीछे भागते-भागते भटक गई फिल्म की कहानी...

बाप-बेटी के रिश्ते, उम्मीद और सिंगर बनने के ईर्द-गिर्द घुमती है फन्ने खां। एक बाप जो अपनी बेटी के सिंगिंग टैलेंट को एक वाजिब प्लेटफॉर्म दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म का डायरेक्शन किया है अतुल मांजरेकर ने जो इससे पहले 11 साल तक ओमप्रकाश मेहरा को असिस्ट कर रहे हैं। बेल्जियम फिल्म 'एवेरीबडी इज फेमस' से प्रेरित है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था लेकिन क्या फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब हो पाई है ? आइए जानते हैं…

फिल्म की कहानी

प्रशांत कुमार उर्फ फन्ने खां (अनिल कपूर) एक फैक्ट्री में काम करता है और अपने चॉल के ऑर्केस्ट्रा में गाना गाता है। वह खुद मोहम्मद रफी नहीं बन पाता है। लेकिन, बेटी के जन्म लेते ही उसे लता मंगेशकर बनने का सपना देखने लगता है और उसका नाम भी लता (पीहू सांद) रखता है। लता बड़ी होकर न सिर्फ एक अच्छी सिंगर बल्कि एक अच्छी डांसर भी होती है। लेकिन, अपने वजन के कारण उसका कई बार सरेआम मजाक बनाया जाता है।

अपने पिता से अलग लता मंगेशकर नहीं बल्कि बेबी सिंह उर्फ सुमित्रा (ऐश्वर्या राय बच्चन) जैसी सिंगर बनना चाहती हैं। फन्ने खां की लाइफ में भूचाल तब आता है जब उसकी फैक्ट्री बंद हो जाती है और उसे टैक्सी चलाने के लिए मजबूर हो जाता है। इसी दौरान बेबी सिंह उसकी टैक्सी में बैठती है और वह अपने दोस्त अधीर (राजकुमार राव) के साथ मिलकर उसे किडनैप कर लेता है। लेकिन, उसका मकसद पैसे नहीं बल्कि बेबी सिंह के जरिए बेटी को एक मौका दिलाना है। अब बेटी के सपने पूरा करने के लिए और एक स्टार सिंगर को किडनैप करने के लिए फन्ने खां को क्या-क्या झेलना पड़ता है। यही है इस फिल्म की कहानी।

bollywood,fanney khan,fanney khan movie review,anil kapoor,aishwarya rai

कलाकारों की अदाकारी

अनिल कपूर सालों से अदाकारी करते आ रहे हैं और वो बहुत ही आसानी से किरदार की नब्ज को पकड़ लेते हैं। लीड हीरो से अब कैरेक्टर रोल में अनिल कपूर भले ही शिफ्ट हो गए हैं। लेकिन, स्क्रीन में उनकी टाइमिंग अभी भी दमदार है। सालों में उन्होंने कई सारी यादगार परफॉर्मेंसेज दी हैं और फन्ने खां भी उसी लिस्ट में शामिल होगी। एक गरीब मजबूर बाप के किरदार को उन्होंने खूबसूरती से जिया है। रात-दिन बेटी के ताने सुनने के बाद भी उसकी एक मुस्कान पर जान न्यौछावर करने वाले प्रशांत को अनिल कपूर पर्दे पर जिंदा कर देते हैं।

राजकुमार राव के लिए अधीर का किरदार निभाना मुश्किल नहीं था क्योंकि यह उनकी उम्र का ही है। हालांकि उनकी सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पर्दे पर इश्क फरमाना था। ऐश्वर्या राय बच्चन की जो शख्सियत है, उसके सामने बड़े से बड़ा कलाकार झिझक जाए लेकिन राजकुमार राव अपनी क्यूट वेबकूफियों के दम पर बाजी मार जाते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन को स्क्रीन पर बेबी सिंह के अवतार में देखना सबसे मजेदार है। वो इस फिल्म की जान हैं। जब-जब वो पर्दे पर आती हैं, लोगों के चेहरे पर चमक आ जाती है। ऐश को बेबी सिंह के किरदार में बेहद ग्लैमरस दिखना था कि लोग उन्हें देखकर ही मोहब्बत करने लगे, जिसके लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं थी।

दिव्या दत्ता और पीहू ने भी अपने-अपने किरदारों को अच्छे से निभाया है। पीहू के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी डाली गई थी, जिसको उन्होंने बखूबी उठाया है। अगर पीहू की परफॉर्मेंस थोड़ी भी बिगड़ जाती तो पूरी फिल्म कमजोर पड़ सकती थी लेकिन वो निराश नहीं करती हैं।

फिल्म का डायरेक्शन

फिल्म फन्ने खां का डायरेक्शन अतुल मांजरेकर ने किया है, जो इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी है। अतुल फिल्म की शुरूआत तो खूबसूरती से करते हैं लेकिन इसको सही अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते हैं। पहला भाग खत्म होते-होते फिल्म कमजोर पड़ने लगती है और दूसरे भाग में यह बोझिल हो जाती है। अगर आप दूसरे भाग से अनिल कपूर और दिव्या दत्ता की बेहतरीन अदाकारी को हटा दें, अतुल पूरी तरह से असफल हुए हैं।

वो किसी भी तरह से फिल्म को एक हैप्पी एंडिंग देना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने जिंदगी की प्रैक्टिकल चीजों को नजरअंदाज कर दिया। ऐसा लगता है कि अतुल सपनों को आकार लेता स्क्रीन पर देखना चाहते थे लेकिन असलियत से उनको पूरी तरह से दो-चार नहीं कराना चाहते थे। वो परिवार की गरीबी और बॉलीवुड की सच्चाई को बस किनारे से छूते हुए निकले हैं, जिस कारण फिल्म का मजा किरकिरा हो गया है। अगर वो स्क्रिप्ट पर थोड़ा और वक्त देते तो शायद फन्ने खां आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार वाली लीग में आ जाती।

bollywood,fanney khan,fanney khan movie review,anil kapoor,aishwarya rai

कमजोर कड़ियां

फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को और बेहतर किया जा सकता था। फिल्म पहले हॉफ के कई हिस्सों में धीमी है। वहीं, दूसरे हाफ में कहानी कई जगह अपने ट्रैक से भटकती हुई नजर आई है। फिल्म की थीम बाप-बेटी के रिश्ते के ईर्द गिर्द है लेकिन, फिल्म में बेटी की पिता से बेवजह नाराजगी इसे हल्का बना देती है।

राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय की केमेस्ट्री भी काफी अस्वाभिक लग रही है। एक म्युजिकल फिल्म होने के बावजूद फिल्म में कोई ऐसा गाना नहीं है जो ज्यादा देर तक दर्शकों के जेहन में रहे। हालांकि, बैकग्राउंड म्युजिक काफी अच्छा है।

क्यों देखें: फन्ने खां एक अच्छी फैमिली फिल्म है। फिल्म में काफी इमोशन्स हैं। साथ ही यदि ये फिल्म अपने मम्मी-पापा के साथ देख रहे हैं तो कई सीन ऐसे हैं जिससे आप खुद को कनेक्ट करेंगे। कुल मिलाकर ये एक म्युजिकल ड्रामा है जो, दिखाती है कि सपने पूरा करने के लिए जितना संघर्ष बच्चे करते हैं उतना ही उनके मां-बाप भी करते हैं। ऐसे में एक बार फैमिली के साथ ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

bollywood,fanney khan,fanney khan movie review,anil kapoor,aishwarya rai

फिल्म का म्यूजिक

फन्ने खां कोई पारंपरिक बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जिस कारण इससे हिट म्यूजिक की उम्मीद करना बेईमानी है। प्रशांत ने कई सारे सिचुएशनल गाने रखे हैं, जो फिल्म को गति तो देते हैं लेकिन जुबान पर नहीं चढ़ पाते। अगर आप अनिल कपूर के ऊपर फिल्माया हुआ गाना बदन पे सितारे छोड़ दें तो शायद ही कोई गाना आपके जहन में लम्बे समय तक रह पाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक