न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर खान की 'Thugs of Hindostan' के खराब प्रदर्शन से डिप्रेशन में डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स, मांग रहे हैं रिफंड

विजय आचार्य निर्देशित इस फिल्म को बनाकर निर्माता भी नुकसान में हैं। अगर फिल्म से किसी को फायदा हुआ है तो वो यश राज फिल्म्स के सब-डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं जिन्होंने कमीशन के आधार पर फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Nov 2018 5:14:41

आमिर खान की 'Thugs of Hindostan' के खराब प्रदर्शन से डिप्रेशन में डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स, मांग रहे हैं रिफंड

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर मेगा बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे ले रही है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। 50 करोड़ से ज्यादा की बंपर ओपनिंग देने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीकएंड पर 95% की गिरावट आई है, फिल्म ने महज 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिया है। बता दें, पहले वीकएंड पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म ने 11 दिनों में 139.50 करोड़ बटोरे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते 134.25 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल बेहद खराब रहा। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' ने शुक्रवार को 1.25 करोड़, शनिवार को 1.75 करोड़ और रविवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए। करीब 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से प्रोड्यूसर समेत एक्टर्स, डायरेक्टर और प्रदर्शकों में से किसी को भी फायदा नहीं हुआ। विजय आचार्य निर्देशित इस फिल्म को बनाकर निर्माता भी नुकसान में हैं। अगर फिल्म से किसी को फायदा हुआ है तो वो यश राज फिल्म्स के सब-डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं जिन्होंने कमीशन के आधार पर फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट किया है।

इसके चलते कई प्रदर्शक मानसिक त्रासदी और अवसाद झेल रहे हैं। देशभर में जहां-जहां फिल्म को स्क्रीन्स दिए गए हैं, हर जगह फिल्म को रिलीज करने और थियेटर्स में चलाने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को नुकसान ही हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म ट्रेडर ने बताया, "हमने ट्यूबलाइट में भी इसी तरह पैसे गंवा दिए थे, हालांकि सलमान खान ने हमें पैसे वापस कर दिए थे। अब हम रिफंड का दावा करने के लिए अपने क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर्स से कॉन्टैक्ट करने की योजना बना रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि उन्होंने मीनिमम गारंटी कॉन्ट्रैक्ट की वजह से इस फिल्म से पर्याप्त पैसा कमाया हैं।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,distributors in mental trauma

हमें उम्मीद है कि हमारा संदेश आमिर खान और यशराज फिल्म्स तक पहुंच जाएगा, जो हमें वितरकों से अपना पैसा वापस पाने में मदद करेगा।" एक और ट्रेड एनालिस्ट ने बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट को बताया कि यह मामला 'ट्यूबलाइट' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों से अलग है क्योंकि उन मामलों में, निर्माताओं को भारी मुनाफा हुआ था। हालांकि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के प्रोड्यूसरों ने भी पैसा गंवा दिया है और यह केवल उप-वितरक हैं जो कुछ फायदा प्राप्त करने में कामयाब रहे हैं। जबकि देशभर में प्रदर्शकों ने अपने इनवेस्ट का लगभग 50 से 60 फीसदी पैसा खो दिया है, लेकिन निर्माता यशराज फिल्म्स ने भी अपने इनवेस्टमेंट का अच्छा खासा बजट गंवा दिया है। हालांकि, अगर फिल्म चीन में अच्छी तरह से प्रदर्शन करती है तो फिर कमाई के मामले में काफी मदद मिल सकती है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज होने के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार बन रही है। हालांकि, तीन सप्ताह के भीतर इस फिल्म ने 140 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

यहां कुछ सिनेमाघरों को हुए नुकसान के उदाहरण हैं, सभी आंकड़ें बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं।

माधव टॉकीज(बिहार)

मिनिमम गारंटी(एमजी)- 4 लाख
कलेक्शन- 1.96 लाख
घाटा- 51 प्रतिशत

संगीत सिनेमा(बिहार)

मिनिमम गारंटी(एमजी)- 4 लाख
कलेक्शन- 2.15 लाख
घाटा- 46.25 प्रतिशत

नूतन सिनेमा

मिनिमम गारंटी(एमजी)- 7.50 लाख
कलेक्शन- 4.20 लाख
घाटा- 44 प्रतिशत

इस फिल्म ने अपने डिजिटल राइट्स से भी तगड़ी रकम वसूल की है। जिसके कारण इसके नाम यह रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है कि यह अब तक की सबसे कीमती डिजिटल राइट्स वाली फिल्म है। आमिर और अमिताभ की इस फिल्म के सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स फिल्म रिलीजिंग से पहले ही 150 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं। इससे पहले इस रिकॉर्ड की बात की जाए तो सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक