न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Deepika-Ranveer Wedding : दीपिका और रणवीर नहीं लेंगे शादी में गिफ्ट, रिसेप्‍शन के कार्ड में मेहमानों के लिए रखी ये शर्त

रणवीर-दीपिका शादी में मेहमानों से कोई गिफ्ट नहीं लेंगे। गिफ्ट की जगह मेहमान दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन में पैसे डोनेट कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 2:56:15

Deepika-Ranveer Wedding : दीपिका और रणवीर नहीं लेंगे शादी में गिफ्ट, रिसेप्‍शन के कार्ड में मेहमानों के लिए रखी ये शर्त

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कल इटली में लेक कोमो के विला दे बलबियानेलो (villa del balbianello) में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जिसकी लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है।यह शादी भले ही इटली में हो रही है, जहां दीपिका और रणवीर के करीबी ही पहुंच पाएंगे, लेकिन यह जोड़ी भारत आ कर मुंबई और बेंगलुरू में रिसेप्शन होगा। जिसके लिए दोनों ने दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को न्यौता भेजा है। mid-day की खबर के मुताबिक, रणवीर-दीपिका शादी में मेहमानों से कोई गिफ्ट नहीं लेंगे। गिफ्ट की जगह मेहमान दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन में पैसे डोनेट कर सकते हैं। यह फाउंडेशन मेंटल हेल्थ के मुद्दे को समर्पित है। यह एक ऐसी संस्था है जो दिमागी स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर उनके हल निकालने की दिशा में काम करती है। दीपिका पादुकोण खुद डिप्रेशन की मरीज रह चुकी हैं और इसके बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उन्‍होंने अक्‍सर कई मौकों पर इस समस्‍या पर बात करने और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी भ्रांतियों के विरोध में अपनी बात रखी है।

मुंबई में 28 नवंबर को होने जा रहा यह रिसेप्शन ग्रैंड हयात होटल में होगा। दीपिका और रणवीर की मुंबई के रिसेप्‍शन का यह कार्ड सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज ने शेयर किया है।

deep-veer wedding,deepika-ranveer wedding,deepika padukone wedding,ranveer singh wedding,deepika padukone,lake como,ranveer deepika wedding date,villa del balbianello,ranveer deepika,deepika padukone ranveer singh wedding,deepika padukone wedding date,lake como italy,lake como in italy

बता दे, इन दोनों का परिवार शादी की जगह से कुछ मिनट की दूरी पर बने एक होटल में रहा रहा है। खबर है कि दीपिका और रणवीर की शादी दो अलग-अलग रीतियों से होने जा रही है। पहले ये जोड़ी कोंकणी अंदाज में शादी करेगी और फिर 15 नवंबर को यह दोनों सिंधी अंदाज में शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में 30 गेस्ट होंगे। ऐसे में मेहमानों के नामों को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। हाल ही में जोड़ी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फराह खान के घर वेडिंग का न्यौता देने पहुंची थी। इटली में शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। कपल ने आग्रह किया है कि अगर गेस्ट गिफ्ट देना चाहते हैं तो संस्था में डोनेट कर दें। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। ट्विटर पर भी #DeepVeerWedding, #RanveerKiShaadi और #DeepikaKiShaadi ट्रेंड कर रहा है। लेक कोमो में उनकी शादी होने जा रही है। वहां की तैयारियों की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही है। शादी नो इंटरनेट जोन में होगी। ताकी कोई शादी की तस्वीर और पर्सनल तस्वीरें शेयर न कर सके। जैसे विराट-अनुष्का की शादी में हुआ था ठीक वैसा ही दीपिका-रणवीर की शादी में होगा।

खबरों के मुताबिक, वेडिंग वेन्यू से 45 मिनट की दूरी पर एक रिजॉर्ट में मेहमानों को रोका गया है। गेस्ट को शादी के दिन गोल्फ कार्ट के जरिए शादी स्थल पर पहुंचाया जाएगा। खबरें ये भी आ रही हैं कि संगीत और महंदी सेरेमनी में हर्षदीप कौर परफॉर्म करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक