न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Deepika-Ranveer Wedding : आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका-रणवीर को कराना पड़ा अपनी शादी का बिमा

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 4:38:24

Deepika-Ranveer Wedding : आखिर ऐसा क्या हुआ जो दीपिका-रणवीर को कराना पड़ा अपनी शादी का बिमा

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बॉलीवुड के फेमस कपल अपनी शादी से पहले ही सभी रस्में पूरी करने के बाद शुक्रवार को इटली पहुंच चुके हैं और शादी की रस्‍में शुरू हो चुकी हैं। पिंकविला की एक खबर के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी ( Deepika-Ranveer Wedding ) की सेरेमनीज आज से इटली के लेक कोमो के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शुरू हो जाएंगी। खबर है कि परिवार और करीबी दोस्तों को मिलाकर कुल 40 मेहमान शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। खास बात ये है कि इन मेहमानों में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई भी नहीं है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि संजय लीला भंसाली शादी में जरूर शामिल होंगे। लेकिन अब साफ हो चुका है कि इंडस्ट्री से वहां कोई भी नहीं है। फुल प्रूफ प्राइवेसी सुनिश्चित करने के विला में सुरक्षा स्क्रीनिंग के तीन स्तर हैं। दीपवीर ने अपनी शादी के लिए इस जगह को पूरी तरह से एक हफ्ते के लिए अपने लिए खास बुक करवाया है। जिसके चलते आम लोगों के लिए यहां एक हफ्ते तक आवाजाही बंद रहेगी। वही अब खबरे आ रही है कि दोनों स‍ितारों ने शादी के लिए 5 दिन का बीमा कराया है।

बता दें कि दीप‍िका और रणवीर स‍िंह अपनी शादी को भव्‍य बनाने में कोई कसर नहीं रहने देना चाहते हैं। वह शादी से संबंध‍ित एक एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं। शादी में सुरक्षा को महत्‍वपूर्ण मानते हुए दोनों स‍ितारों ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से एक इंश्योरेंस पॉलिसी ( Marriage Insurance ) ली है। इस पॉलिसी में 5 दिनों यानी 12 से 16 नवंबर के लिए है।

पॉलिसी के तहत आग लगने, चोरी होने, विस्फोट होने, हवाई जहाज से कोई नुकसान होने, भूकंप आने, पानी से नुकसान होने, चोरी या डकैती, बाढ़, तूफान या टायफून से हुए नुकसान को कवर किया गया है। इन द‍िनों में हुए किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेगी। बता दें कि ज्वेलरी को इसमें कवर किया गया है। बता दे, दोनों सितारें अपनी शादी के लिए काफी खर्च कर रहे हैं। दो दिन तक चलने वाली ये शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज के मुताबिक होगी। शादी लेक कोमो के विला देल बालबीएनलो में निभाई जाएंगी। खबरों के मुलाबिक इस विला के एक दिन का रेंट लगभग आठ हजार से दस हजार यूरो है। इंडियन करेंसी के मुताबिक इस विला का एक दिन का रेंट 8,20,000 रुपए है। यही नहीं दीपिका इस शादी में जो मंगलसूत्र पहनने वाली हैं उसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है। दीपिका की कुल ज्वैलरी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।

खास है वेन्यू

दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में इटली के लेक कोमो स्थित विला डेल बेलवियानेलो में होगी। वेन्यू की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। फोटो में देखा जा सकता है कि इस रॉयल वेडिंग के लिए वेन्यू को सजाया जा रहा है। इसके अलावा दीपिका की मैनेजर और उनके हेयर स्टाइलिस्ट भी इटली पहुंच गए हैं।

द‍िल्‍ली की हैं वेड‍िंग प्‍लानर

शादी के वेन्‍यू से लेकर मेन्‍यू तक हर चीज बेहद खास तरीके से चुनी गई है। शादी के आउटफ‍िट्स, ज्‍वैलरी, वेड‍िंग कार्ड सब बेहद स्‍पेशल हैं। इस शादी को भव्‍य तरीके से कराने और सभी इंतजाम करने का जिम्‍मा दिल्‍ली की जानी मानी वेड‍िंग प्‍लानर वंदना मोहन को मिला है। वंदना की कंपनी 'द ड‍िजाइन कंपनी' ही दीप‍िका-रणवीर की शादी में सभी चीजें देख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक