शनिवार यानी 1 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी शादी का तीसरा और आखिरी रिसेप्शन (Deepika Ranveer Reception) मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दिया। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रेखा, माधुरी दीक्षित से लेकर खेल जगत से कपिल देव, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या नवविवाहित दीपिका रणवीर को शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ-साथ रानी मुखर्जी भी शामिल हुईं जिन्होंने रिसेप्शन में अकेले ही शिरकत की।














