बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) अपनी शादी और रिसेप्शन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इटली के लेक कोमो में हुई शादी की तस्वीरें दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) ने खुद अपने इंस्टाग्राम में शेयर की थी जिसमें उनका लुक सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ था। दोनों की शादी हुए तक़रीबन एक हफ्ता हो गया है लेकिन इनकी शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वही इन तस्वीरों के बीच एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसने सबका ध्यान अपनी और खेचा है। दरअसल, यह तस्वीर दीपिका और रणवीर की शादी में मेहमानों को दिए गिफ्ट की है। जो शादी में शामिल हुए रिश्तेदारों और मेहमानों को विदाई के वक्त दिए गए थे।
शादी में मेहमानों को गिफ्ट के तौर खूबसूरत सिल्वर प्लेटेड फोटोफ्रेम गिफ्ट में दिया गया। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन गिफ्ट को बनाने वालों ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ”खूबसूरती सूक्ष्मता में हैं लेकिन यह चुनौतीपूर्ण भी है। दीपिका-रणवीर की शादी के गिवअवे गिफ्ट्स बनाना हमारे लिए खुशी की बात है। फ्रेम के अंदर की फोटो सिर्फ प्रेजेंट करने के लिए लगाई गई हैं। इसकी जगह पर दीपवीर द्वारा लिखा गया कमेंट था।”














