न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: CINTAA ने आलोक नाथ को संस्था से बाहर किया

बॉलीवुड में संस्कार की पाठशाला कहे जाने वाले आलोक नाथ ( Alok Nath ) को ‘द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ( CINTAA )' (सीआईएनटीएए) ने निष्कासित कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 8:14:32

#MeToo: CINTAA ने आलोक नाथ को संस्था से बाहर किया

बॉलीवुड में संस्कार की पाठशाला कहे जाने वाले आलोक नाथ ( Alok Nath ) को ‘द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ( CINTAA )' (सीआईएनटीएए) ने निष्कासित कर दिया है। यौन शोषण के आरोपों के चलते सिंटा की कमेटी ने अलोक नाथ ( Alok Nath ) के खिलाफ यह फैसला लिया है। बता दें पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस संध्या मृदुल, विंता नंदा और हिमानी शिवपुरी ने आलोकनाथ के खिलाफ अपने बुरे अनुभव साझा किए थे। विंता की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक वह आलोकनाथ की पत्नी की सहेली थीं। इसी का फायदा उठाकर आलोक नाथ ने उनका शोषण किया। विंता ने लिखा है, 'उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो 'तारा' के लिए काम कर रही थी।' संध्या मृदुल का कहना है कि एक शूटिंग के दौरान आलोकनाथ ने उनके साथ गलत हरकत की थी।

सिने और टीवी कलाकारों की कमेटी के सीनियर ज्वॉइंट सेक्रेटरी के मुताबिक, आलोक नाथ ने सिंटा की ओर से जारी नोटिस का अंतिम तारीख तक जवाब नहीं दिया था। अब उन्हें अगले साल की 1 मई तक एजीएम के दौरान मौजूद रहने को कहा गया है। यदि वह नहीं आते हैं तो उन्हें स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया जाएगा।

सीआईएनटीएए ने मंगलवार को ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘आलोक नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के विभिन्न आरोपों के मद्देनजर उचित विचार विमर्श के बाद सीआईएनटीएए की कार्यकारी समिति ने उन्हें एसोसिएशन से निष्कासित करने का निर्णय किया है।'' जब आलोक से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘‘मुझे सीआईएनटीएए से अभी तक कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है।''

बता दे, आलोकनाथ पर कई महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेस्टमेंट के आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद से अब तक आलोकनाथ की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। उनके वकील ने जरूर यह कहा था कि वह सदमे में हैं और कुछ दिन बाद ही इस बारे में कोई बात करेंगे।

पेज 3', 'साथिया' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस संध्‍या मृदुल ने लिखा कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह आलोकनाथ के साथ एक टेलीफिल्‍म की शूटिंग के लिए कोडाइकनाल गई थीं। इस टेलीफिल्‍म में आलोकनाथ और रीमा लागू ने उनके माता-पिता का किरदार निभाया था। इसी टेलीफिल्‍म की शूटिंग के दौरान आलोकनाथ ने नशे की हालत में संध्‍या के साथ बदसलूकी की थी। शूटिंग के इन दिनों में वह एक दिन डिनर के दौरान बार-बार संध्‍या को अपने पास बैठने की जिद करते रहे और कहते रहे 'ये मेरी है...'।संध्‍या ने यह भी खुलासा किया है कि इसी शूटिंग के दौरान एक रात आलोकनाथ उनके कमरे में जबरदस्‍ती आ गए थे और उन्‍हें पकड़कर उनके साथ जबरदस्‍ती करने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक