न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री के खिलाफ दर्ज हुआ मानहानि का केस, मामला राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणियों का

उन्होंने राज ठाकरे की पार्टी को गुंडों की पार्टी कहा था। तनुश्री के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कैज पुलिस ने बुधवार की शाम एक मामला दर्ज किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 11:56:17

तनुश्री के खिलाफ दर्ज हुआ मानहानि का केस, मामला राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणियों का

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में साल 2008 में फ़िल्म 'हॉर्न ओके प्लीज़' के सेट पर हुआ मामला मीडिया के सामने बयान करते हुए नाना पाटेकर पर सेक्सुअल और मानसिक हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इसके अलावा हाल में ही उन्होंने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि राज ठाकरे, बाल ठाकरे के उत्तराधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा कर पाने में असफल रहे। उन्होंने राज ठाकरे की पार्टी को गुंडों की पार्टी कहा था। तनुश्री के इस बयान के बाद महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कैज पुलिस ने बुधवार की शाम एक मामला दर्ज किया। यह मामला एमएनएस की जिला इकाई के अध्यक्ष सुमंत धास की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि तनुश्री ने उनकी पार्टी के अध्यक्ष की मानहानि की।

अधिकारी ने बताया, 'हमने तनुश्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। हमने शिकायतकर्ता को अदालत जाने को भी कहा है।'

तनुश्री ने यह आरोप भी लगाया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट में उनकी गाड़ी के साथ हुई तोड़फोड़ में भी एमएनएस कार्यकर्ताओं का ही हाथ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एमएनएस से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि दो लोगों ने हाल ही में उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की थी।

एक पार्टी कार्यकर्ता ने पीटीआई को बताया कि टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में तनुश्री दत्ता के पार्टिसिपेट करने की खबर आने के बाद एमएनएस युवा विंग ने बुधवार को बिग बॉस के निर्माताओं को एक पत्र सौंपा था। बता दें कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी कि अगर तनुश्री दत्ता शो में भाग लेंगी तो वे सेट पर हिंसात्मक कार्रवाई करेंगे।

bollywood,tanushree dutta,tanushree nana controversy,raj thackrey,mumbai,shivsena

बॉलीवुड के कई सितारों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है वही अब महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने नाना पाटेकर सपॉर्ट में आ गए हैं। उन्होंने तनुश्री दत्ता से कहा है कि अगर उनके आरोपों में सच्चाई है तो सबूतों के साथ एफआईआर फाइल करें। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में आया है, तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म के सेट पर हैरसमेंट करने का आरोप लगाया था। अगर वह सही सबूतों के साथ एफआईआर दर्ज कराती हैं तो मैं इस पर जांच के आदेश दूंगा। कानून के सामने सभी लोग समान हैं और अगर नाना ने गलती की है तो हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन तनुश्री शिकायत दर्ज कराने के बजाय केवल मीडिया में बयान दे रही हैं।'

केसरकर ने आगे कहा, 'मैं निजी तौर पर पाटेकर को सालों से जानता हूं। उन्होंने समाज के लिए काफी कुछ किया है। इस सारे प्रकरण में उनकी इमेज को बहुत धक्का पहुंचा है। मुझे लगता है कि ऐसे गंभीर आरोप लगाने से पहले किसी को भी कई बार सोचना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने कृषि संकट के बाद आत्महत्या करने वाले किसानों की विधवाओं के लिए बहुत काम किया है। केसरकर ने कहा, 'नाना के सामाजिक कार्यों का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। उनका समाज में योगदान, फिल्मों में दिए गए योगदान से ज्यादा है। ऐसी स्थिति में केवल आरोपों के आधार पर कुछ भी तय नहीं किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात की 10 साल से ज्यादा समय तक इस मुद्दे पर खामोशी क्यों बरती गई।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक