न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान खुराना-सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' कर रही है धुआंधार कमाई, अब तक कमाए 94.25 करोड़ रुपये

आयुष्मान खुराना Ayushmann Khurrana, सान्या मल्होत्रा Sanya Malhotra, गजराज राव और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'बधाई हो' का धमाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 3:33:11

आयुष्मान खुराना-सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' कर रही है धुआंधार कमाई, अब तक कमाए 94.25 करोड़ रुपये

आयुष्मान खुराना Ayushmann Khurrana, सान्या मल्होत्रा Sanya Malhotra, गजराज राव और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'बधाई हो Badhaai Ho' का धमाल बॉक्स ऑफिस Box Office पर जारी है। 'बधाई हो' की रिलीज को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और ये फिल्म रिलीज के बाद से अब तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की स्टोरीलाइन और बढ़िया कॉमेडी के साथ छिपा समाजिक संदेश फिल्म को दर्शकों का प्यार दिलाने में सफल रहा है। इसके चलते उम्मीद की जा रही है तीसरे वीकेंड में ये फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हमें भी पूरी उम्मीद है कि अब बस दो-तीन दिन में फिल्ममेकर्स की चांदी हो जाने वाली है।

पहले हफते में जबरदस्त ओपनिंग करने के बाद अब फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में गुरुवार तक कुल 94.25 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 3.40 करोड़, शनिवार को 6.60 करोड़, रविवार को 8.15 करोड़, सोमवार को 2.60 करोड़, मंगलवार को 2.50 करोड़, बुधवार को 2.35 करोड़ और गुरुवार को 2.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह दूसरे हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 28.15 करोड़ रही। तीसरे हफ्ते की शुरुआत में वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई अच्छी रहने की उम्मीद है जिससे ऐसा कहा जा रहा है कि यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'बधाई हो' एक ऐसे कपल की कहानी है, जो रिटायरमेंट की उम्र में पैरंट्स बनने वाला है। यह शॉकिंग न्यूज होती है और उन सब को यह समझ नहीं आता कि वे नाते-रिश्तेदारों से लेकर पास-पड़ोस वालों का इस खबर को लेकर कैसे सामना करें। हालांकि, फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है। फिल्म में आयुष्मान-सान्या के अलावा सभी किरदारों की काफी तारीफें हुई है। नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीखरी जैसे दिग्गज कलाकारों की जुगलबंदी ने फिल्म को खासा मनोरंजक बनाया है।

'जंगली पिक्चर्स' की इस फिल्म को जहां क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यू मिले हैं वहीं पब्लिक की ओर से भी बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं और एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म हिट साबित होगी। फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है और इसे विनीत जैन ने प्रड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक