न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान की इस फिल्म का तेलुगु में बनेगा रीमेक, सफलता का है विश्वास

वर्ष 2018 में हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ अब तेलुगु दर्शकों को भी देखने को मिलेगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 2:26:14

आयुष्मान की इस फिल्म का तेलुगु में बनेगा रीमेक, सफलता का है विश्वास

वर्ष 2018 में हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ अब तेलुगु दर्शकों को भी देखने को मिलेगी। हालांकि इस फिल्म में वे स्वयं नहीं होंगे अपितु तेलुगु फिल्म उद्योग का कोई जाना-माना चेहरा होगा, जो उनके किरदार को अभिनीत करेगा। प्राप्त समाचारों के अनुसार वर्ष 2017 में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को तेलुगु भाषा में रीमेक किया जा रहा है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में आयुष्मान खुराना, कृति सेेनन और राजकुमार राव ने काम किया था।

डेक्कन क्रानिकल ने रिपोर्ट दी है कि ‘बरेली की बर्फी’ के तेलुगु राइट्स पीपुल मीडिया फैक्ट्री और कोना फिल्म कॉरपोरेशन ने खरीदे हैं। मूल रूप से ‘बरेली की बर्फी’ फ्रेंच नॉवेल पर आधारित फिल्म थी। निर्माता कम्पनी इस फिल्म में किसी बड़े तेलुगु स्टार को लेना चाहती है, जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

पीपुल मीडिया फैक्ट्री और कोना फिल्म कॉरपोरेशन ‘बरेली की बर्फी’ की कहानी और सफलता से खासे प्रभावित हुए हैं। उनकी सोच है कि इस फ्रेश कहानी को तेलुगु भाषा के दर्शक भी सहर्ष स्वीकार करेंगे, जिसके चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी।

bollywood,ayushmann khurrana,bareilly ki barfi,telugu remake

गौरतलब है वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर जिन फिल्मों ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की उनमें गीतकार-गायक-संगीतकार और अभिनेता आयुष्मान खुरान की दो फिल्मों—अंधाधुन और बधाई हो—भी शामिल रही हैं। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। विशेष रूप से ‘बधाई हो’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ के आंकड़े को छुआ। आयुष्मान खुराना की यह दोनों फिल्में कंटेंट आधारित थी, जिसमें इनके अभिनय ने तडक़ा लगाया था।

‘बधाई हो’ और ‘अंधाधुन’ की सफलता के बाद आयुष्मान खुराना के पास एक के बाद एक जबरदस्त फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने एकता कपूर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में काम करने की सहमति दी थी और अब उनके हाथ एक और बड़े निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘बाला’ लगी है। बताया जा रहा है कि दिनेश विजन की यह फिल्म अमर कौशिक निर्देशित करेंगे, जिनकी इस वर्ष ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। यह एक रॉम-कॉम फिल्म है, जिसमें त्वचा के रंग को लेकर संदेश दिया जाएगा।

‘मुंबई मिरर’ के अनुसार आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी। इन दोनों की जोड़ी इससे पहले ‘दम लगा के हइशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ में नजर आ चुकी है। आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की साथ में की गई पिछली दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं और अब ‘बाला’ से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी