न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीति में जा सकते हैं सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा, दिए संकेत

फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Aug 2018 4:35:52

राजनीति में जा सकते हैं सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा, दिए संकेत

फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते है। राजनेता अनिल शर्मा के बेटे और केंद्रीय मंत्री रहे सुखराम के पोते आयुष हिमाचल के मंडी जिले में पलकर बड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली से प्राप्त की है। फिलहाल तो वह अपने अभिनय करियर पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन उन्होंने भविष्य में राजनीति में शामिल होने की बात से इनकार नहीं किया है।

आयुष शर्मा ने कहा, 'मेरा पालन-पोषण एक राजनीतिक घराने में हुआ है, फिर भी राजनीति मुझे कभी उत्साहित नहीं करती। मैं यह भी समझता हूं कि एक राजनेता की जिम्मेदारियां क्या हैं, मैं दिल्ली में पढ़ रहा था, मेरे पिता हिमाचल में थे, हम बमुश्किल ही मिल पाते थे'।

bollywod,ayush sharma,salman khkan,politics

आयुष ने कहा, 'मुझे पता है कि राजनीति में होने के लिए आपको लोगों की सेवा करना आना चाहिए। मैं यह सब कर पाऊंगा, इस उम्र में तो बिल्कुल नहीं लगता। हां, यह जरूर है कि मैं राजनीतिक परिवेश में बड़ा हुआ हूं और खाने की मेज पर राजनीतिक चर्चा होती रहती थी'।

राजनीतिक जगत के लिए अपनी योजना पर उन्होंने कहा, 'मैं राजनीतिक रूप से जागरूक हूं। मुझे पता है कि देश में क्या हो रहा है, लेकिन मैं अभी इसमें उतरने के लिए तैयार नहीं हूं। यह जनता की सेवा करने की बात नहीं है और यह तब तक नहीं हो सकती जब आप पूरे दिल से नहीं कर रहे हो'।

उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि कभी नहीं। शायद निकट भविष्य में, जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं या किसी की मदद कर सकता हूं, तो राजनीति में जा सकता हूं, लेकिन अभी नहीं'।

bollywod,ayush sharma,salman khkan,politics

गौरतलब है कि 'लवरात्रि' गुजरात में बनाई गई एक रोमांटिक फिल्‍म है। इस फिल्‍म का निर्देशन अभिराज मिनावाला कर रहे हैं, जो फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्‍बाज जफर के असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर रह चुके हैं। आयुष और वारिना इस फिल्‍म के लिए गरबा की स्‍पेशल क्‍लास भी ली थी। बता दें कि आयुष शर्मा, सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक