न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo पर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, ट्विट कर कही यह बात

इस बीच म्यूजिक के मास्टर ए.आर.रहमान ने सोमवार को ट्वीट कर इस बारे में बात की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 1:36:07

#MeToo पर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, ट्विट कर कही यह बात

भारत में शुरू हुए #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे है। कुछ सेलेब्स पीड़ित महिलाओं के पक्ष में आए तो कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बताने लगे। पूरे समाज में इस कैंपेन को लेकर अलग-अलग तरह की राय देखने को मिली। इस बीच म्यूजिक के मास्टर ए.आर.रहमान ने सोमवार को ट्वीट कर इस बारे में बात की।

रहमान ने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से #MeToo मूवमेंट को देख रहा हूं। कुछ नामों ने मुझे हैरान कर दिया, फिर चाहे वो पीड़ित हों या दोषी। मैं हमारी इंडस्ट्री को साफ और महिलाओं के लिए सम्मानजनक देखना पसंद करूंगा। भगवान आगे बढ़कर आपबीती सुनाने वाली पीड़ित महिलाओं को और ताकत दे।"

महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का मकसद रखने वाली अपनी टीम के बारे में उन्होंने लिखा, "मेरे हर काम में मैं और मेरी टीम ये सुनिश्चित करते हैं कि सभी को अपना बेस्ट परफॉर्म करने के लिए अच्छा क्रिएटिव स्पेस मिले। ताकि सभी आगे बढ़ें और सफल हो सकें।" भले ही वह इस मूवमेंट और पीड़िताओं के सपोर्ट में दिखे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के प्रति सतर्क रहने की भी बात की। उन्होंने लिखा, "सोशल मीडिया पीड़ितों को बोलने की आजादी देती है। हमें ये नई इंटरनेट न्याय व्यवस्था बनाने में सतर्कता बरतनी चाहिए।" रहमान के मुताबिक, इस माध्यम का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।

bollywood,metoo,ar rahman,metoo movement,metoo campaign

तनुश्री ने राखी सावंत पर किया मानहानि का केस, मांगे 10 करोड़ रुपये

#MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता मशहूर एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालाकि इन आरोपों को नाना पाटेकर ने सरासर झूठ बताया है। ट्विंकल खन्ना, ऋचा चड्डा, स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर ऐसे नामों की लंबी लिस्ट है जिन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और तनुश्री का साथ भी दिया लेकिन बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत इस मामले में तनुश्री पर उंगली उठा थी। एक इंटरव्यू में राखी ने तनुश्री पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया और जमकर गालियां भी थी। राखी की इस बात से नाराज तनुश्री ने राखी पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही दस करोड़ रुपए की मांग भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक