सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में काजोल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर जैसे दिग्गज सितारों के बाद अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी मोम का पुतला लगाया गया है। सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम (Madame Tussauds Singapore) में हफ्ते भर पहले अनुष्का ने स्टैच्यू का अनावरण शानदार तरीके से किया। दिलचस्प ये है कि यह स्टैच्यू बात करती है और अनुष्का देश की पहली स्टार हैं, जिनका टॉकिंग स्टैच्यू बनाया गया है।














