न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म 'पागल' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगा अमरीश पुरी का पोता

बॉलिवुड के दिग्गज और सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी Amrish Puri के पोते वर्धन पुरी Vardhan Puri भी फिल्मी दुनिया में पैर रखने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Sep 2018 2:59:52

फिल्म 'पागल' से बॉलीवुड में डेब्यू करेगा अमरीश पुरी का पोता

बॉलिवुड के दिग्गज और सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी Amrish Puri के पोते वर्धन पुरी Vardhan Puri भी फिल्मी दुनिया में पैर रखने जा रहे हैं। वह फिल्म 'पागल Paagal' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे, जो साल 2019 में रिलीज होगी। हाल ही में वर्धन ने अपनी डेब्यू फिल्म और दादा अमरीश के बारे में बात की।

वर्धन ने इंटरव्यू में बताया कि वह शुरू से ही ऐक्टर बनना चाहते थे। फिल्मी दुनिया में एंट्री करने पर उन्होंने बात करते हुए कहा, 'मैं जब पांच साल का था तभी से ऐक्टर और घर का एंटरटेनर कहलाता था। अपने खाली समय में मैं दादा जी की विग और जूते पहनकर पूरे घर में घूमता था और उनके डायलॉग बोलता रहता था। उस समय मेरे परिवार को एहसास हुआ कि मैं ऐक्टर बन सकता हूं। मेरी बहन सांची, उसकी दोस्त और हमारे घर में काम करने वाले लोग मेरे दर्शक हुआ करते थे। डेब्यू की बात करें तो मैं पहले इतिहास से जुड़ी कोई फिल्म करना चाहता था, लेकिन बाद में मैंने पागल की स्टोरी पढ़ी और मुझे उससे प्यार हो गया।'

bollywood,amrish puri,vardhan puri,paagal

वर्धन थिएटर आर्टिस्ट भी रहे हैं। साथ ही में उन्होंने कई फिल्मों के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है। वर्धन फिल्म 'इशकजादे' और 'दावत-ए-इश्क' के लिए हबीब फैसल और 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए मनीष शर्मा को असिस्ट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें ऐक्टर्स के करीब रहने का मौका मिला, जिनसे उन्होंने काफी कुछ सीखा। हालांकि, डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें और तैयारी करनी पड़ी। वर्धन ने बताया कि, 'डेब्यू फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए मैं अपने दोस्तों से करीब 18 महीने दूर रहा और खुद को रोल के लिए तैयार किया। मैं अपने दादा से बहुत इन्स्पायर हूं। मैं उनके बहुत करीब था। उनका जाना मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। फिर मैंने सोचा कि मैं उनके लिए कुछ करूंगा और ये फिल्म उन्हीं के लिए हैं। मेरे लिए दादू की फेवरेट फिल्म विरासत, घातक और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है।'

bollywood,amrish puri,vardhan puri,paagal

दादा अमरीश पुरी का वर्धन के जीवन पर काफी प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है मेरे दादा जी सबसे ईमानदार और प्रभावी ऐक्टर थे। फिल्म इंडस्ट्री में उनका कॉन्ट्रिब्यूशन अनमोल है। मैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अनुशासन व परिश्रम की भावना से प्रेरित हूं। मैंने उनसे सीखा कि आप असल जिंदगी में जितने वास्तविक होंगे फिल्म के लिए आप उतने ही अच्छे ऐक्टर बन सकेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक