न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2020 में अमिताभ का एक और धमाका, 18 साल बाद बन रहा सीक्वल

अमिताभ बच्चन एक फिल्म ‘आँखें-2’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अमिताभ बच्चन के करियर में यह पहला मौका होगा जब वे अनीस बज्मी के साथ काम करेंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 3:14:48

2020 में अमिताभ का एक और धमाका, 18 साल बाद बन रहा सीक्वल

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म हुए सोनी टीवी के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की समाप्ति के बाद शुरू की है। ‘झुंड’ के अतिरिक्त वे सुजॉय घोष की ‘बदला’ में भी केन्द्रीय भूमिका अभिनीत कर रहे हैं। इन दो फिल्मों के अतिरिक्त अमिताभ बच्चन एक फिल्म ‘आँखें-2’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे। अमिताभ बच्चन के करियर में यह पहला मौका होगा जब वे अनीस बज्मी के साथ काम करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म आगामी वर्ष के मध्य मई-जून या जून-अगस्त में शुरू होगी। इस फिल्म के लिए फिलहाल मूल फिल्म से अमिताभ बच्चन को साइन किया गया है और शेष कलाकारों का चयन होना बाकी है, जिसके लिए कुछ युवा सितारों से बातचीत की जा रही है लेकिन अभी तक किसी का नाम तय नहीं हो पाया है। यह कहना है फिल्म के निर्माता तरण अग्रवाल का जो इस फिल्म को सुनील लुल्ला के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

bollywood,amitabh bachchan,aankhen 2

ज्ञातव्य है कि गौरांग दोषी ने अगस्त 2016 में ‘आँखें’ के सीक्वल की घोषणा की थी। उस वक्त इस फिल्म का मुहूर्त शॉट अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल और अरशद वारसी के साथ इलियाना डिक्रूज एवं रेजिना कासांद्रा पर फिल्माया गया था। रेजिना इस फिल्म के जरिये अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही थीं। लेकिन शीघ्र ही राजतरू स्टूडियो के मालिक तरुण अग्रवाल ने वाद दायर करके गौरांग दोषी के सीक्वल बनाने पर सवाल खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि गौरांग ‘आँखें’ का सीक्वल कैसे बना सकते हैं जबकि उन्होंने गौरांग इस फिल्म की फ्रेंचाइजी के सारे अधिकार कई वर्ष पूर्व ही खरीद लिए हैं।

bollywood,amitabh bachchan,aankhen 2

तरुण इस मुकदमे का कोई जिक्र नहीं करते हुए कहते हैं कि हम आँखें-2 की शूटिंग आगामी वर्ष मई-जुलाई या जून-अगस्त में करेंगे। इस फिल्म का फिल्मांकन लंदन और जॉर्जिया में किया जाएगा। कथानक के हिसाब से एक कैसीनो की आवश्यकता है, जिसे हम लोगों ने जॉर्जिया में पहले से ही बुक कर लिया है। इसके अतिरिक्त यूके में फिल्मांकन के स्थलों की खोज की जा रही है।

वर्ष 2002 में आई ‘आँखें’ में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुष्मिता सेन ने काम किया था। सीनियर बच्चन ने इस फिल्म में विजय सिंह राजपूत का किरदार निभाया था, जो एक बैंक मैनेजर है, वह तीन अंधों और एक युवती के साथ मिलकर बैंक लूटने की योजना बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल