न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ : 3 दिनों में कमाई 100 करोड़, ऑल टाइम टॉप वीकएंड कलेक्शन में मिला 7वा स्थान, पूरी रिपोर्ट

दीवाली ( Diwali ) के मौके पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan)' को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Nov 2018 11:14:42

‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ : 3 दिनों में कमाई 100 करोड़, ऑल टाइम टॉप वीकएंड कलेक्शन में मिला 7वा स्थान, पूरी रिपोर्ट

दीवाली ( Diwali ) के मौके पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan)' को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली। फिल्म में महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म को जिस तरह के रिव्यू मिले थे, उसके बाद यह मुश्किल लग रहा था लेकिन ऐसा लगता है कि दर्शकों पर आमिर खान का जादू चल गया है, वैसे बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी फिल्म ने पहले 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार करके दिखाया है। इससे पहले भी कई बार फिल्में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऐसी ही 10 फिल्मों के नाम बताएंगे

- बाहुबली 2
- दंगल
- संजू
- टाइगर जिंदा है
- बजरंगी भाईजान
- पद्मावत
- सुल्तान
- धूम 3
- प्रेम रतन धन पायो
- हैप्पी न्यू ईयर

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan box office report,thugs of hindostan box office collection

भले ही फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन फिल्म ऑल टाइम टॉप वीकएंड कलेक्शन के मामले में 7वें स्थान पर अपनी जगह बना पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम ने वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 15 फिल्मों के नाम जारी किया है। लिस्ट में 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' 127 करोड़ रुपये के साथ टॉप पोजिशन पर है। टॉप-15 में सलमान खान की 6 और आमिर खान की 4 फिल्में हैं। हालांकि, दोनों सुपरस्टार की फिल्में पहली और दूसरी पोजिशन पर जगह नहीं बना पाई है। लिस्ट में सेकेंड नंबर पर रणबीर कपूर की 'संजू' है, जिसने तीन दिनों में 119 करोड़ का कारोबार किया था।

एक नजर टॉप-15 वीकएंड कलेक्शन करने वाली फिल्मों पर..

1. 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' - 1,27,28,00,000
2. 'संजू' - 1,19,33,00,000
3. 'टाइगर जिंदा है' - 1,14,91,00,000
4. 'सुल्तान' - 1,05,55,00,000
5. 'दंगल' - 1,04,53,00,000
6. 'बजरंगी भाईजान' - 1,01,42,00,000
7. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' - 1,00,75,00,000
8. 'रेस 3' - 1,00,75,00,000
9. 'प्रेम रतन धन पायो' - 97,63,00,000
10. 'धूम 3' - 97,25,00,000
11. 'पीके' - 93,82,00,000
12. 'हैप्पी न्यू ईयर' - 93,16,00,000
13. 'गोलमाल अगेन' - 87,62,00,000
14. 'चेन्नई एक्सप्रेस' - 86,28,00,000
15. 'किक' - 80,13,00,000

बता दें, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करते हुए 52.25 करोड़ रु. बटोरे। हालांकि, नेगेटिव क्रिटिक और ऑडियंस रिव्यू के चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर गहरा असर पड़ा है। पहले दिन बंपर 52 करोड़ कमाने के बाद दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के कलेक्शन में दूसरे दिन 44.33% जबकि तीसरे दिन 19.47% की गिरावट देखने को मिली है।

आपको बता दें फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी हैं। यशराज बैनर के अंतर्गत बनी इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने पहली बार हाथ मिलाया है, जिस कारण लोग इससे काफी अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन जिस तरह 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कमाई गिरावट आती जा रही है, उससे लग नहीं रहा है कि यह रिकॉर्डतोड़ आंकड़े दर्ज कराकर सिनेमाघरों से उतरेगी। अगर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की पहले 3 दिनों की कमाई की बात करें तो वो 105 करोड़ रुपये हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक