न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ठग्स...' : प्रथम दिन 52, पांचवां दिन 5 करोड़, लाइफटाइम कलेक्शन 160 करोड़, आमिर के नाम वर्ष की सबसे बड़ी असफलता

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) और आमिर खान ( Aamir Khan ) स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू की वजह से कमाई में भारी गिरावट आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 1:57:50

'ठग्स...' : प्रथम दिन 52, पांचवां दिन 5 करोड़, लाइफटाइम कलेक्शन 160 करोड़, आमिर के नाम वर्ष की सबसे बड़ी असफलता

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) और आमिर खान ( Aamir Khan ) स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू की वजह से कमाई में भारी गिरावट आई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने 122 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सोमवार को फिल्म के खाते में सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये आए हैं। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। लेकिन दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली और यह सिलसिला अब भी जारी है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 44%, तीसरे दिन 19% और चौथे दिन 24% की गिरावट देखने को मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में 135 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेगी और लाइफटाइम कलेक्शन 160 करोड़ रहने की उम्मीद है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली। हालांकि, नेगेटिव क्रिटिक और ऑडियंस रिव्यू की वजह से फिल्म को जबरदस्त झटका पहुंचा था और सोशल मीडिया पर भी जमकर हंगामा हुआ था। फिल्म का खूब मजाक भी बना था।

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan box office collection

भले ही फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन फिल्म ऑल टाइम टॉप वीकएंड कलेक्शन के मामले में 7वें स्थान पर अपनी जगह बना पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम ने वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 15 फिल्मों के नाम जारी किया है। लिस्ट में 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' 127 करोड़ रुपये के साथ टॉप पोजिशन पर है। टॉप-15 में सलमान खान की 6 और आमिर खान की 4 फिल्में हैं। हालांकि, दोनों सुपरस्टार की फिल्में पहली और दूसरी पोजिशन पर जगह नहीं बना पाई है। लिस्ट में सेकेंड नंबर पर रणबीर कपूर की 'संजू' है, जिसने तीन दिनों में 119 करोड़ का कारोबार किया था।

एक नजर टॉप-15 वीकएंड कलेक्शन करने वाली फिल्मों पर..

1. 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' - 1,27,28,00,000
2. 'संजू' - 1,19,33,00,000
3. 'टाइगर जिंदा है' - 1,14,91,00,000
4. 'सुल्तान' - 1,05,55,00,000
5. 'दंगल' - 1,04,53,00,000
6. 'बजरंगी भाईजान' - 1,01,42,00,000
7. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' - 1,00,75,00,000
8. 'रेस 3' - 1,00,75,00,000
9. 'प्रेम रतन धन पायो' - 97,63,00,000
10. 'धूम 3' - 97,25,00,000
11. 'पीके' - 93,82,00,000
12. 'हैप्पी न्यू ईयर' - 93,16,00,000
13. 'गोलमाल अगेन' - 87,62,00,000
14. 'चेन्नई एक्सप्रेस' - 86,28,00,000
15. 'किक' - 80,13,00,000

bollywood,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan,thugs of hindostan box office collection

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी नजर आ रही है, और फिर इस फिल्म पर लगभग 300 करोड़ रु. खर्च किए जाने की बात सामने आई है। जिस तरह से ठग्स बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है उसे देखते हुए यह महसूस हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 200 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी। हालांकि आगामी सप्ताह कोई बड़ी फिल्म नहीं है लेकिन फिर भी ‘ठग्स’ को सन्नी देओल अभिनीत ‘मोहल्ला अस्सी’ और एक हॉलीवुड फिल्म से मुकाबला करना पड़ेगा। यह दोनों फिल्में 16 नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही हैं। हाल ही में सन्नी देओल अभिनीत ‘मोहल्ला अस्सी’ का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को यह फिल्म पसन्द आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक