न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने के सवाल पर आलिया ने दिया यह जवाब...

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फ़ैल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Aug 2018 1:17:13

शादी के बाद एक्टिंग छोड़ने के सवाल पर आलिया ने दिया यह जवाब...

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फ़ैल रही है। बता दे, हाल ही में रिलीज हुई आलिया की फिल्म 'राज़ी' वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। दूसरी तरफ रणबीर का करियर भी 'संजू' की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद एक नई ऊंचाई को छू रहा है। देशभर से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी 'संजू' विदेशों में भी धुआंधार कमाई करने में कामयाब रही है। आलम यह है कि 'संजू' ने सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 6वें नंबर पर जगह बना ली है। 570 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई करके रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले तीन हफ्ते फिल्म ‘संजू’ के लिए काफी अच्छे रहे और आखिरी दो हफ्तों में फिल्म की कमाई धीमी रही लेकिन अगर आप इसके पांच हफ्तों के सफर पर नजर घुमा कर देखें तो यही कहेंगे कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है।

bollywood,alia bhatt,marriage,ranbir kapoor

इसी बीच बीते दिनों यह भी खबर आई थी कि यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इस सवाल का जवाव अब आलिया ने खुद दे दिया हैं।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी ऐनिथिंग' सेशन शुरू किया था, जिसके बाद आलिया के फैंस सवालों की झड़ी लगा दी। हालांकि आलिया के लिए इन सभी सवालों का जवाब देना मुश्किल था लेकिन आलिया ने इन सवालों में से कुछ चुनिंदा सवालों का जवाब जरूर दिया। इसमें अलिया के एक फैन ने पूछा, 'क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी?'

इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया ने लिखा, अपने स्टेटस को बदलने के अलावा शादी के बाद किसी भी चीज को छोड़ने की कोई जरूरत नहीं होती है। मैं जब तक एक्टिंग कर सकती हूं तब तक करती रहूंगी।'

एक नजर बॉलीवुड की Top-10 वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्मों पर...

1. 'बाहुबली: द कनक्लूजन' - 802 करोड़ रुपये
2. 'दंगल' - 702 करोड़ रुपये
3. 'पीके' - 616 करोड़ रुपये
4. 'बजरंगी भाईजान' - 604 करोड़ रुपये
5. 'सुल्तान' - 577 करोड़ रुपये
6. 'संजू' - 570 तकरीबन करोड़ रुपये
7. 'टाइगर जिंदा है' - 565 करोड़ रुपये
8. 'पद्मावत' - 546 करोड़ रुपये
9. 'धूम 3' - 524 करोड़ रुपये
10. 'चेन्नई एक्सप्रेस' - 396 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि आलिया 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बीजी हैं। फिल्म आलिया के अपोजिट रणबीर कपूर हैं। इस फिल्‍म में अमिताभ बच्‍चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। इसके अलावे आलिया 'गुल्ली बॉय', 'कलंक' और 'शुद्धि' में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक