न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार के फैंस को पसंद नहीं आया 2.0 का टीज़र, ट्विट कर जता रहे है गुस्सा

टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियायें सामने आने लगी हैं। कुछ लोगों को फिल्म का टीजर पसंद आ रहा है तो कुछ लोगों को ये टीजर उम्मीद से कम लग रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 4:41:08

अक्षय कुमार के फैंस को पसंद नहीं आया 2.0 का टीज़र, ट्विट कर जता रहे है गुस्सा

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का टीजर जारी हो गया है। लंबे समय से इसकी रिलीज डेट टल रही है। लेकिन आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर इन दोनों स्टार्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियायें सामने आने लगी हैं। कुछ लोगों को फिल्म का टीजर पसंद आ रहा है तो कुछ लोगों को ये टीजर उम्मीद से कम लग रहा है।

जिन लोगों को फिल्म ‘2.0’ का टीजर उम्मीद से कम लग रहा है, उनका मानना है कि इसका वीएफएक्स वर्क अच्छा नहीं है। इसके साथ-साथ फिल्म ‘2.0’ के निर्माताओं के लिए अक्षय कुमार के फैंस से भी नकारात्मक रिएक्शन्स मिल रहे हैं। असल में टीजर के दौरान अक्षय कुमार का चेहरा बस एक बार ही दिखाई पड़ता है। जिस कारण उनके फैंस निर्माताओं से यह शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने उनके पसंदीदा हीरो के सीन्स टीजर में इतने कम क्यों रखे हैं ? कुछ लोग तो फिल्म '2.0' के निर्माताओं से मांग कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करें, जिसमें उन्हें अक्षय कुमार ज्यादा से ज्यादा देखने को मिलें। बता दे, अपने फिल्मी करियर में पहली बार सुपरस्टार अक्षय कुमार को आप विलेन के रोल में देखने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार न सिर्फ डरावना है बल्कि हैरान कर देने वाला भी है। वो बाज के रुप में भी नजर आ रहे हैं। टीजर को देख पता लगता है कि इस बाजनुमा दुश्मन का एक ही मकसद है इंसानों का सफाया। अब पूरा माजरा क्या है ये तो खैर, फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

bollywood,Akshay Kumar,2point0 teaser,2 0 teaser,rajinikanth

बता दे, अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया है। टीजर ही बता रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि 2.0 साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था। लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया। फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है। जो बाहुबली से 200 करोड़ रुपए ज्यादा है।

bollywood,Akshay Kumar,2point0 teaser,2 0 teaser,rajinikanth

आपको बता दें फिल्म '2.0' का डायरेक्शन शंकर ने किया है। फिल्म के निर्माण में शंकर ने लगभग 2 साल का वक्त लिया है। शंकर ने अपनी टीम को साफ-साफ निर्देश दे रखे थे कि जब तक फिल्म उनके मुताबिक नहीं बन जाती है, तब तक वो इसे रिलीज नहीं करेंगे। यही कारण था कि शंकर ने फिल्म '2.0' की रिलीज डेट 2 बार बदल डाली। बीच में तो ऐसी खबरें भी आई थीं कि फिल्म के निर्माता शंकर से इस वजह से नाराज भी हो गए हैं कि वो लगातार फिल्म की रिलीज डेट बदलते जा रहे हैं लेकिन शंकर इस बात को लेकर एक दम साफ थे कि जब तक फिल्म उनके मुताबिक शेप नहीं ले लेती है, तब तक वो इसे रिलीज नहीं करेंगे। आज टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि शंकर का फैसला एक दम सही था। हमें पूरी उम्मीद है कि "2.0' की रिलीज के साथ भारतीय सिनेमा एक नए दौर में प्रवेश कर लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल