न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज़ के 16 दिन बाद 'गोल्ड' ने रचा एक नया कीर्तिमान, अक्षय ने ट्विट कर दी जानकारी

बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्‍ड' ने रिलीज के 16 दिन बाद एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 12:38:20

रिलीज़ के 16 दिन बाद 'गोल्ड' ने रचा एक नया कीर्तिमान, अक्षय ने ट्विट कर दी जानकारी

बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी अक्षय कुमार Akshay Kumar की फिल्‍म 'गोल्‍ड Gold' ने रिलीज के 16 दिन बाद एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इस नए कीर्तिमान की जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर दी। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया - 'पहला गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को पहली बार सऊदी अरब Saudi Arabia में रिलीज किया जा रहा है। आप सब को यह बताते हुए काफी खुश हूं कि गोल्ड पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसे सऊदी अरब में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म सऊदी अरब में आज रिलीज हो रही है।'

bollywood,Akshay Kumar,gold,saudi arabia,gold movie

बता दे, रीमा कागती के निर्देशन में बनी 'गोल्‍ड' से पहले रजनीकांत की सोशल ड्रामा पर आधारित हिट मूवी 'काला' को भी इस खाड़ी देश में रिलीज किया गया था। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, कुनाल कपूर, विनीत कुमार सिंह ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्‍म को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। 'गोल्ड' अक्षय कुमार की नौवीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। इससे पहले हाउसफुल 2 , हाउसफुल 3 एयरलिफ्ट , रुस्तम, जॉली एलएलबी 2, हॉलीडे , टॉयलेट- एक प्रेम कथा और राउडी राठौर फिल्में इस लिस्ट में शुमार थीं।

bollywood,Akshay Kumar,gold,saudi arabia,gold movie

अक्षय की 'गोल्ड' की बात करें तो इस फिल्म में भारत का पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने के सफर को दिखाया गया है। यह फिल्म 1948 के लंदन ओलिंपिक की कहानी बताती है, जब भारत ने अपना वर्चस्व कायम किया था। यह घटना इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि भारतीय हॉकी टीम यहां आजादी के सिर्फ एक साल बाद ही खेल रही थी। 'गोल्ड' जोश से भरे भारतीय हॉकी टीम के सफर को दिखाती है जिसने ब्रिटेन के 200 सालों की गुलामी के आगे अपना झंडा बुलंद किया। फिल्म की कहानी 1936 से शुरू होती है जब भारतीय हॉकी टीम ने बर्लिन ओलिम्पिक्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड जीता था। तब यह टीम ब्रिटिश इंडिया टीम कहलाती थी और इसे ब्रिटिश राज चलाता था। यह फिल्म विभाजन की दर्दनाक घटना को भी दर्शाती है जिसने बड़ी क्रूरता के साथ देश को दो भागों में बांट दिया।

bollywood,Akshay Kumar,gold,saudi arabia,gold movie

अक्षय कुमार की आगे आने वाली फिल्म की बात की जाये तो वह जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में नजर आएंगे। 2.0 फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी सामने आया था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। अक्षय के लुक को देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक