न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलट गई। 36 लोग सवार थे, राहत अभियान जारी है। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 11 Jul 2026 4:39:35

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के समीप भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट शनिवार को समुद्र में पलट गई। इस दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है और यात्रियों की स्थिति का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारतीय मिशन ने विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि फु क्वोक आइलैंड के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की घटना बेहद दुखद है। दूतावास ने बताया कि हादसे से जुड़ी सटीक जानकारी जुटाने के लिए वियतनाम के स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। साथ ही जरूरतमंद लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है।

दूतावास की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों में +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 शामिल हैं। इसके अलावा हनोई स्थित कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर भी संपर्क किया जा सकता है। भारतीय मिशन ने कहा है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अधिकारी चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं।

स्पीडबोट में 36 लोग थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई स्पीडबोट में कुल 36 लोग मौजूद थे। इनमें 32 पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दुर्घटना में करीब 15 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि अंतिम आंकड़ों की पुष्टि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही की जाएगी।

समुद्र में कैसे पलटी नाव?

फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार यह हादसा स्थानीय समयानुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट होन थॉम (Hon Thom) मार्ग से आन थोई (An Thoi) बंदरगाह की ओर पर्यटकों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान न्गोई क्षेत्र से लगभग 400 मीटर पहले अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार सभी लोग समुद्र में जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद पर्यटक नौकाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। बचाव अभियान में शामिल एक नाव संचालक ने बताया कि उनकी टीम लगभग पांच मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हालांकि पलटी हुई स्पीडबोट के भीतर कई लोग फंसे होने के कारण राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। सीमित समय में केवल कुछ यात्रियों को ही बेहोशी की हालत में बाहर निकाला जा सका।

ऊंची लहरों ने बढ़ाई मुश्किलें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिससे बचाव अभियान प्रभावित हुआ। हालांकि मौसम साफ था और बारिश नहीं हो रही थी। समुद्र में अन्य पर्यटक नौकाओं का संचालन भी सामान्य रूप से जारी था, लेकिन तेज लहरों के कारण राहतकर्मियों को यात्रियों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और बचाव एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए हैं, जबकि भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत