न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों, आधुनिक भारत की प्रगति, व्यापार, खेल सहयोग और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से अपनी बात रखी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 11 Jul 2026 3:50:50

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ऊर्जा देने की बात कही। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने इस तथ्य से की कि करीब 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है, लेकिन इससे करीब 25-30 वर्ष पहले भी उन्हें निजी तौर पर न्यूजीलैंड आने का अवसर मिला था। उस यात्रा से जुड़ी एक भावुक याद साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय एक स्थानीय मित्र ने उन्हें उपहार में एक मफलर, एक टोपी और एक जोड़ी दस्ताने दिए थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन उपहारों में मिला मफलर आज भी उन्होंने संभालकर रखा है और इस यात्रा में उसे अपने साथ भी लाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों बीत जाने के बावजूद उन्होंने उस मफलर का कई बार उपयोग किया और आज भी वह उनके लिए केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के लोगों के स्नेह और अपनापन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैसे वह उस मफलर को सहेजकर रखते हैं, वैसे ही यहां रहने वाले भारतीयों और न्यूजीलैंड के लोगों के प्रेम को भी अपने दिल में संजोकर रखते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को बताया 'वाका' की साझा यात्रा


अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की पारंपरिक अवधारणा 'वाका' का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के रिश्तों को उससे जोड़ा। उन्होंने कहा कि जब उनके दौरे का कार्यक्रम तय हुआ तो उन्होंने उसी पुराने मफलर को साथ लाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की संस्कृति में 'वाका' केवल नाव का नाम नहीं है, बल्कि यह साझेदारी, सहयोग और साझा यात्रा का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत और न्यूजीलैंड की यह साझा 'वाका' एक नए सफर के लिए तैयार है। दोनों देशों के सामने अपार संभावनाएं मौजूद हैं और भविष्य सहयोग के नए अवसरों से भरा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के वास्तविक नाविक न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय हैं, जो दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहे हैं और रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

'न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग हैं'


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में न्यूजीलैंड के लोगों की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति वहां के नागरिक होते हैं और न्यूजीलैंड के लोगों ने अपने समर्पण, मेहनत और सकारात्मक सोच से पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि किवी समाज ने भारतीय मूल के लोगों को खुले दिल से अपनाया, उन्हें अवसर दिए और उनकी प्रतिभा पर भरोसा जताया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय मूल के लोग न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था, समाज और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यही वह देश है, जहां निखिल रविशंकर एयर न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बन सकते हैं, आनंद सत्यानंद गवर्नर जनरल जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकते हैं और रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी तथा रैदास पटेल जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर अपनी पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड की सड़कों और स्थानों के नामों में भी भारत की झलक दिखाई देती है। यहां खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोरोमंडल, कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट और अमृतसर स्ट्रीट जैसे कई नाम दोनों देशों के सांस्कृतिक जुड़ाव की मिसाल हैं। प्रधानमंत्री ने अंत में भारतीय समुदाय से कहा कि वे भारत की संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहने के साथ-साथ न्यूजीलैंड के समाज का भी अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं और यही दोनों देशों के रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत है।

'भारत प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा'

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि भारत हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है, जो आज अपनी प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है। हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है इसका कारण है हमारी सीखने की ललक। भारत सबसे सीखता है। हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं। न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था। आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसायटी में वीमेन बहुत बड़े पैमाने में सहयोग दे रही हैं। भारत भी आज वीमने लेड डेवलपमेंट के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है। ग्रामीण इकोनॉमी कैसे किसी देश की तकदीर बदल सकती है, ये न्यूजीलैंड ने करके दिखाया है। ये भारत जैसे छोटे किसानों वाले बड़े एग्रीकल्टर नेशन के लिए बहुत बड़ी सीख है।

'सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत'

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत में हम धरती मां के संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम और प्राकृतिक खेती मिशन जैसे अनेक अभियान चला रहे हैं। हम जितना प्यार जन्म भूमि को करते हैं उतना ही समर्पण कर्म भूमि को भी करते हैं। वैश्विक चुनौतियों के बीच आज भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है, वो अभूतपूर्व है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से ग्रो करने वाली इकोनॉमी है। भारत, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। भारत मोबाइल डेटा कंजप्शन में दुनिया के अग्रणी देशों में है। आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है। आज का भारत, दुनिया को विकास का नया मॉडल भी दे रहा है। आज भारत में यूपीआई के माध्यम से हर महीने अरबों के डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। ड्रोन टेक्नोलाजी और स्पेस इकोनॉमी में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

'भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे'

पीएम मोदी ने कहा, इस साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को 100 साल पूरे हो रहे हैं। 100 साल पहले हमारी हॉकी टीम खेलने के लिए न्यूज़ीलैंड गई थी। उस दौरे पर मेजर ध्यानचंद के खेल की बहुत तारीफ हुई थी। उनके हॉकी के खेल ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल जीत लिया था। कंटेंट क्रिएटर्स की भाषा में कहें तो, यह 'कोलाब' (मिलकर काम करने) का दौर है! भारत और न्यूज़ीलैंड खेलों में मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ये ट्रेड एग्रीमेंट हमारे विकसित भारत की यात्रा को गति देगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के बिजनेस को नए अवसर देगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और बहुत बड़ी समानता है।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कई समानताएं

उन्होंने आगे कहा, भारतीय देश से बाहर जिस भी देश में रहते हैं, वहां उस देश की प्रगति में पूरी तरह मदद करते हैं और अपने देश के विकास की भी जानकारी रखते हैं। हम जितना प्यार जन्मभूमि को करते हैं, उतना ही समर्पण कर्मभूमि को भी करते हैं। स्पेस सेक्टर खुद भारत और न्यूजीलैंड के बीच आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को दिखाता है। हमारे व्यापार समझौते में भी यही भावना झलकती है। यह समझौता विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को तेज करेगा। इससे भारत और न्यूजीलैंड, दोनों देशों में व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। हमारे दोनों देशों के बीच एक और महत्वपूर्ण समानता है। यह समानता है अपनी मूल संस्कृतियों को मनाने और उन्हें संरक्षित करने के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता।

'अब 40 साल नहीं लगेंगे'

पीएम मोदी ने कहा, एक बात और कहूंगा कि इस बार भारतीय प्रधानमंत्री को न्यूजीलैंड आने में 40 साल लगे हैं, लेकिन अब इंतना लंबा इंतजार आपको नहीं करना पड़ेगा, अब 40 साल नहीं लगेंगे... ये मोदी की गारंटी है। जिस तरह भारत अपनी अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को बहुत महत्व देता है, उसी तरह वह अपनी विरासत को भी उतना ही महत्व देता है। इस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण वह तरीका है जिससे भारत ने गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप की रक्षा की। जब अफ़गानिस्तान संकट का सामना कर रहा था, तब हम गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ भारत लाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत