न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

550 करोड़ रुपए में बनी 2.0 के लिए अक्षय कुमार ने लिए इतने करोड़ रूपये, मेकअप में लगते थे 3 घंटे

अपने फिल्मी करियर में पहली बार सुपरस्टार अक्षय कुमार को आप विलेन के रोल में देखने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Sep 2018 7:28:46

550 करोड़ रुपए में बनी 2.0 के लिए अक्षय कुमार ने लिए इतने करोड़ रूपये, मेकअप में लगते थे 3 घंटे

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' का टीजर जारी हो गया है। लंबे समय से इसकी रिलीज डेट टल रही है। लेकिन आज गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर इन दोनों स्टार्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से फिल्म के पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे थे। डेढ़ मिनट के इस टीजर में दिखाया गया है कि पक्षियों का झुंड आसमान में मंडरा रहा है और फिर अचानक सबके मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। तब रजनीकांत, एमी जैक्शन और बाकी टीम कहती है कि इस मुसीबत से लड़ने के लिए सुपर पॉवर की जरूरत है और चिट्टी यानी रोबोट को फिर से बनाया जाता है।

अपने फिल्मी करियर में पहली बार सुपरस्टार अक्षय कुमार को आप विलेन के रोल में देखने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार न सिर्फ डरावना है बल्कि हैरान कर देने वाला भी है। वो बाज के रुप में भी नजर आ रहे हैं। टीजर को देख पता लगता है कि इस बाजनुमा दुश्मन का एक ही मकसद है इंसानों का सफाया। अब इस टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। यूजर्स को टीजर देखने के बाद उतना खास नहीं लगा जितनी चर्चा की जा रही थी।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,2 0 teaser

बता दे, अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया है। टीजर ही बता रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि 2.0 साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था। लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया।

अब दर्शक फिल्म के VFX को बेकार बता रहे हैं। फिल्म में जिस इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का वीएफएक्स इस्तेमाल किया जा रहा है, सिर्फ उसी पर करीब 75 मिलियन डॉलर का खर्च आया है। 2.0 के हिंदी राइट्स करन जौहर और रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की कंपनी ने खरीदे हैं। बता दें कि फिल्म के VFX वर्क के कारण ही इसकी रिलीज में देरी होती आई है। डायरेक्टर शंकर ने टीम को शुरुआत से ही बता रखा था कि जब तक उन्हें वैसा फाइनल प्रोडक्ट नहीं मिल जाता जैसा वो चाहते हैं तब तक ‘2.0’ रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म अपने भारी-भरकम बजट के चलते सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म करीब 550 करोड़ रुपए में बनी है। 2.0 के बजट के बारे में सुनकर बॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स भी हैरान हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2.0 इंडिया की सबसे महंगी फिल्म इसलिए है, क्योंकि इसमें महंगे VFX का इस्तेमाल किया गया है जो बेहद एडवांस्ड हैं। फिल्म का बजट इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अक्षय कुमार ने ही इस फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। स्टंट सीन को फिल्माने के लिए कई इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर और एक्सपर्ट को हायर किया गया है। फिल्म के क्लाइमैक्स में फिल्माए गए रजनीकांत-अक्षय का फाइट सीन पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।अक्षय कुमार के मेकअप में 3 घंटे लगते थे। फिर उतारने में एक घंटे का समय जाता था। इसमें करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। अक्षय फिल्म में डॉ. रिचर्ड की भूमिका निभा रहे हैं, जो गलत एक्सपेरिमेंट के कारण कौआ बन गए हैं। उनका मेकअप हॉलीवुड आर्टिस्ट सीन फुट ने किया है।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0,2 0 teaser

आपको बता दें फिल्म '2.0' का डायरेक्शन शंकर ने किया है। फिल्म के निर्माण में शंकर ने लगभग 2 साल का वक्त लिया है। शंकर ने अपनी टीम को साफ-साफ निर्देश दे रखे थे कि जब तक फिल्म उनके मुताबिक नहीं बन जाती है, तब तक वो इसे रिलीज नहीं करेंगे। यही कारण था कि शंकर ने फिल्म '2.0' की रिलीज डेट 2 बार बदल डाली। बीच में तो ऐसी खबरें भी आई थीं कि फिल्म के निर्माता शंकर से इस वजह से नाराज भी हो गए हैं कि वो लगातार फिल्म की रिलीज डेट बदलते जा रहे हैं लेकिन शंकर इस बात को लेकर एक दम साफ थे कि जब तक फिल्म उनके मुताबिक शेप नहीं ले लेती है, तब तक वो इसे रिलीज नहीं करेंगे। आज टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि शंकर का फैसला एक दम सही था। हमें पूरी उम्मीद है कि "2.0' की रिलीज के साथ भारतीय सिनेमा एक नए दौर में प्रवेश कर लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक