न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 साल बाद यशराज बैनर के साथ अक्षय कुमार, बनाएंगे बड़े बजट की फिल्म

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार जल्द ही अपने फैंस को बेहद खास तोहफा देने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 4:13:44

10 साल बाद यशराज बैनर के साथ अक्षय कुमार, बनाएंगे बड़े बजट की फिल्म

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार जल्द ही अपने फैंस को बेहद खास तोहफा देने वाले हैं। अक्षय कुमार ने हाल में ही धर्मा प्रोडक्शन की एक फैमिली ड्रामा साइन की है, जिसमें वो करीना कपूर खान के साथ अदाकारी करते दिखाई देंगे। इसके साथ-साथ उन्हें यशराज बैनर से भी एक बिग-बजट फिल्म का ऑफर आया है, जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘अक्षय कुमार ने 10 साल के बाद यशराज बैनर के साथ काम करने का फैसला लिया है। प्रोडक्शन हाउस ने अक्की से उनकी अगली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कॉन्टेक्ट किया था। अक्की को प्रोजेक्ट काफी पसंद आया है और उन्होंने हामी भर दी है।’ बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म हो सकती है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार करण जौहर की प्रोड्क्शन कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन के साथ मिलकर भी किसी एक फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। धर्मा प्रोड्क्शन के बाद यश राज फिल्म्स के साथ काम करना खुद अक्षय के लिए किसी खास बात से कम नहीं है। पता हो कि अक्षय कुमार ने यश राज के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। दोनों ने पहली बार 1997 में आई ‘दिल तो पागल है’ में साथ काम किया था। इसके बाद अक्षय यश राज की फिल्म 'टशन' में नजर आए थे।

फिल्म 'टशन' के बाद अक्षय कुमार फिर से यश राज बैनर के साथ काम करने जा रहे हैं। अब देखना होगा की इस बार यश राज फिल्म्स के साथ और कितना बेहतर कर पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक