न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box office Report : पांच दिन में '2.0' की कमाई का आकड़ा पंहुचा 100 करोड़ के पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़

फिल्म ने पहले 5 दिनों में ही 111.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है, इसी के साथ यह खिलाड़ी कुमार की 10वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Dec 2018 5:45:39

Box office Report : पांच दिन में '2.0' की कमाई का आकड़ा पंहुचा 100 करोड़ के पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हाल ही में उनकी रिलीज़ फिल्म '2.0' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लगातार रिकॉर्ड तोडती जा रही है। फिल्म ने पहले 5 दिनों में ही 111.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला है, इसी के साथ यह खिलाड़ी कुमार की 10वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि '2.0' की अब तक कुल कमाई 403 करोड़ रुपये की हुई है। वहीं, हिंदी वर्जन ने पहले चार दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 97.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। रमेश बाला के ट्वीट के अनुसार इस फिल्म ने हिंदी भाषा में पांचवे दिन कुल 14 करोड़ हुए बटोरने में सफलता हासिल की की। इस तरह से हिंदी वर्जन में इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 111.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई है और अभी तक सिर्फ हिंदी भाषा के पांचवें दिन का कलेक्शन ही सामने आया है, यानी अभी तमिल और तेलुगू भाषा का पांचवें दिन का कलेक्शन आना बाकी है।

bollywood,Akshay Kumar,rajinikanth,2point02point0 box office collection

'2.0' में रजनीकांत तीन अलग-अलग अवतारों में हैं। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अक्षय की यह दक्षिण की पहली फिल्म है और इसमें वह खलनायक की भूमिका में हैं, जो 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म में रजनीकांत एक वैज्ञानिक और एक रोबोट की भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर, शंकर ने रजनीकांत की प्रतिबद्धता के बारे में बताया था। शंकर ने कहा था, "जब हम दिल्ली के एक स्टेडियम में फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए जाने को तैयार थे, तभी रजनी सर बीमार हो गए। छह महीनों से इसकी तैयारी चल रही थी, जिसे 40 दिनों में पूरा करना था। वह अपनी तबीयत खराब होने के बावजूद हमारे साथ शूटिंग के लिए आए।" उन्होंने कहा, "हमने अत्यधिक तापमान में शूटिंग की। रजनी सर को 12 किलोग्राम का रोबोटिक सूट पहनना पड़ा। हम उनकी प्रतिबद्धता से हैरान थे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल