न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘2.0’ के अलावा अक्षय की इन फिल्मों ने भी पार किया 100 करोड़ का आकड़ा

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार ने गत वर्षों में कई ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 07 Dec 2018 12:08:29

‘2.0’ के अलावा अक्षय की इन फिल्मों ने भी पार किया 100 करोड़ का आकड़ा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने जब ‘2.0’ साइन की होगी तो यह नहीं सोचा होगा कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होगी और उनके द्वारा बनाए गए सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर डालेगी। इस फिल्म में वे सुपर सितारे रजनीकांत के सामने खलनायक के रूप में नजर आए हैं। निर्देशक शंकर ने अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म के इस किरदार के लिए बॉलीवुड के कई सितारों से सम्पर्क किया था लेकिन किसी ने भी उनके इस किरदार को निभाने के लिए हामी नहीं भरी थी। अन्त में वे इस फिल्म और किरदार का प्रस्ताव लेकर अक्षय कुमार से मिले और उन्होंने एक ही सिटिंग में इस फिल्म को स्वीकार कर लिया।

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों इस बात को लेकर चर्चाएँ हो रही हैं कि अक्षय कुमार अब हिन्दी निर्देशकों के साथ-साथ दक्षिण भारत के उन निर्देशकों के साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं जिनकी फिल्मों का विषय कुछ अलग हटकर होगा। निर्देशक शंकर से पहले अक्षय कुमार दक्षिण के चर्चित निर्देशक ए.आर. मुरुगादास के साथ ‘हॉली डे’ नामक फिल्म कर चुके हैं। यह फिल्म ए.आर. मुरुगादास की ही तमिल भाषा में बनी इसी नाम की फिल्म का हिन्दी रीमेक थी। मूल फिल्म में विजय ने यह किरदार निभाया था।

अक्षय कुमार की 10 सबसे बड़ी कमाऊ फिल्में

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार ने गत वर्षों में कई ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। गत वर्ष भी उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दो सफलतम फिल्में ‘पैडमैन’ और ‘गोल्ड’ दी थी। इनमें ‘गोल्ड’ ने 100 करोड़ से ज्यादा और ‘पैडमैन’ ने 80 करोड़ का कारोबार किया था।

bollywood,akshay kuamar,2point0

गोल्ड—कमाई:107.37 करोड़ रुपये

कभी ‘तलाश’ नामक फिल्म में आमिर खान को निर्देशित कर चुकी निर्देशिका रीमा कागदी की ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार ने हॉकी टीम के मैनेजर का किरदार निभाया था। यह फिल्म आजादी के बाद पहले ओलिम्पिक में हॉकी में भारत के गोल्ड मैडल जीतने की कहानी थी। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था, जिसके दम पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 107.37 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी।

bollywood,akshay kuamar,2point0

हाउसफुल 3—कमाई:107.70 करोड़ रुपये

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘हाउसफुल’ नामक सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफलतम सीरीज में शुमार है। इस सीरीज की तीन फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका है और चौथी फिल्म ‘हाउसफुल-4’ के नाम से शूटिंग जारी है। अक्षय कुमार हाउसफुल सीरीज की फिल्म जब भी लेकर आते हैं, दर्शक सिनेमाघरों की ओर भाग खड़े होते हैं। ‘हाउसफुल 3’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 107.70 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन साजिद-वाजिद ने किया था।

bollywood,akshay kuamar,2point0

हाउसफुल 2—कमाई: 114 करोड़ रुपये

निर्देशक साजिद खान के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 2’ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है। फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने 114 करोड रुपये का कारोबार कर डाला था। इस सीरीज की चौथी फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे थे, जो इससे पूर्व हाउसफुल और हाउसफुल-2 को निर्देशित कर चुके थे। लेकिन ‘मीटू’ कैम्पेन के चलते उन पर गंभीर आरोप लगे जिसके बाद अक्षय कुमार के कहने पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

bollywood,akshay kuamar,2point0

हॉलीडे—कमाई: 112.65 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक हॉलीडे ने सिनेमाघरों में 112.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी भी दिखाई दी थीं। यह तमिल भाषा में बनी इसी नाम की फिल्म का हिन्दी रीमेक थी, जिसे दक्षिण के जाने माने निर्देशक ए.आर. मुरुगादास ने निर्देशित किया था। मुरुगादास इससे पहले आमिर खान को लेकर ‘गजनी’ बना चुके थे।

bollywood,akshay kuamar,2point0

जॉली एल.एल.बी.-2—कमाई: 117 करोड़ रुपये

सुभाष कपूर लिखित और निर्देशित फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ में अक्षय कुमार एक वकील के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 41 दिन शूटिंग की थी और इसके बदले में उन्हें प्रति दिन 1 करोड़ का भुगतान किया गया था। यह अक्षय कुमार के करियर का सबसे बड़ा मेहनताना था। हालांकि इस फिल्म के पहले भाग ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी ने ‘जॉली’ की भूमिका निभाई थी। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई की थी। लेकिन इसके दूसरे भाग में अक्षय कुमार के शामिल होते ही यह बड़े बजट की फिल्म बन गई जिसने नामी स्टार कास्ट और बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 117 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

bollywood,akshay kuamar,2point0

रुस्तम—कमाई: 127.42 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में देने वाले अक्षय कुमार की यह फिल्म भी सफल रही थी। अक्षय कुमार के क्रेज, नीरज पांडे का नाम और फिल्म के बेहतरीन संगीत के बलबूते पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म की सफलता में 15 अगस्त की छुट्टी का भी विशेष योगदान रहा था। इलियाना डिक्रूज और अक्षय कुमार अभिनीत और नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘रुस्तम’ ने सिनेमाघरों में 127.42 करोड रुपये का कारोबार किया था।

bollywood,akshay kuamar,2point0

एयरलिफ्ट—कमाई: 129 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार की यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म की सफलता वाकई में एक अजूबा रही। पहले दिन सिर्फ 10 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं थी। अपने कंटेंट के बलबूते और बेहतरीन अभिनय व निर्देशन के बल पर इस फिल्म ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में बनी एयरलिफ्ट को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इसमें अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर दिखाई दी थीं। फिल्म ने सिनेमाघरों में 129 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

bollywood,akshay kuamar,2point0

राउडी राठौर—कमाई: 131 करोड़ रुपये

‘वांटेड’ के जरिए हिन्दी फिल्मों में बतौर निर्देशक अपनी सफल पहचान बनाने वाले दक्षिण भारत के सुपर सितारे, लेखक, कथाकार, कोरियाग्राफर निर्माता निर्देशक रहे प्रभु देवा ने अपनी दूसरी हिन्दी फिल्म ‘राउडी राठौर’ अक्षय कुमार को लेकर बनाई। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया था जो उस वक्त अपने बैनर की असफलता को धोने का प्रयास कर रहे थे। अक्षय कुमार ने फिल्म ‘राउडी राठौर’ में डबल रोल निभाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी और एक्शन का भरपूर डोज मिला था, जिसके दम पर इसने सिनेमाघरों में 131 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली थी।

bollywood,akshay kuamar,2point0

टॉयलेट: एक प्रेम कथा, कमाई: 134.51 करोड़ रुपये

शौचालय जैसे सामाजिक मुद्दे को लोगों के बीच पुरजोर तरीके से उठाने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ ने सिनेमाघरों में 134.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म साबित हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए कुल 134.51 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का लेखन-निर्देशन श्रीनारायण सिंह ने किया था।

bollywood,akshay kuamar,2point0

और अब 2.0—कमाई:132* करोड़ रुपये

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ को सिनेमाघरों में अभी तक केवल 7 ही दिन हुए हैं और इसने अक्षय की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म का खिताब अपने नाम कर डाला है। जिस तरीके से यह फिल्म कमाई कर रही है उसे देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि यह अक्षय कुमार की पहली ऐसी फिल्म होगी जो हिन्दी वर्जन में 200 करोड़ के आंकड़ें को छूने में कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल