न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ बच्चन, बुलाएंगे मुंबई, पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के बाद बॉलीवुड ( Bollywood ) के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 5:10:08

महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ बच्चन, बुलाएंगे मुंबई, पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के बाद बॉलीवुड ( Bollywood ) के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे और उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ के प्रवक्ता ने कहा कि वह 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे। वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे। अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट' किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है। इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता से पूछे जाने पर उन्होंने पुष्टि कर बताया, अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है। उन्होंने पहले महाराष्ट्र के किसानों का ऋण भी चुकाया था। करीब 70 किसानों का चुनाव कर उन्हें निजी तौर पर मुंबई बुलाया गया है जहां उन्हें सीधे अमिताभ की ओर से ऋण के भुगतान संबंधी बैंक के पत्र सौंपे जाएंगे।

बता दें, महानायक अमिताभ बच्चन ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 10 वें सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। अमिताभ ने सोमवार सुबह ट्वीट किया, "'केबीसी' का फिनाले पूरा हो गया। इस सीजन का समापन। यह 'केबीसी' का 10वां सीजन है..साल 2000 से शुरू हुए 'केबीसी' के 18 साल हो गए। मेरे लिए 'केबीसी' के 716 एपिसोड, नौ सत्रों में 855 घंटे और हर एपिसोड पर लगभग 3-4 घंटे का अतिरिक्त काम और प्रत्येक एपिसोड पर 4-5 घंटे की और तैयारी।" फिल्मों की बात करें तो अमिताभ (76) की झोली में फिलहाल दो फिल्में 'बदला' और 'ब्रह्मस्त्र' हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित 'ब्रह्मास्त्र' क्रिसमस 2019 को रिलीज होगी।

वही हाल ही में रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है, फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है। सोमवार यानि कल इस फिल्म ने मात्र 1 करोड़ रुपये से भी कम का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के दूसरे सोमवार 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' ने महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म 12 दिनों में 140 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक