न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ठग्स...’ की असफलता ने लगाया ‘2.0’ पर सवालिया निशान

अमिताभ-आमिर स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs of Hindostan )’ की तरह चूं-चूं का मोरब्बा साबित होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 3:32:23

‘ठग्स...’ की असफलता ने लगाया ‘2.0’ पर सवालिया निशान

बॉक्स ऑफिस पर यह दीपावली पूरी तरह से फुस्स साबित हुई। अमिताभ-आमिर स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs of Hindostan )’ की असफलता ने इसी महीने के अंतिम शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘2.0’ को लेकर दर्शकों की निगाह में एक सवालिया निशान लगा दिया है कि क्या रजनीकांत-अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म भी अमिताभ-आमिर स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs of Hindostan )’ की तरह चूं-चूं का मोरब्बा साबित होगी।

दर्शकों की सोच को कोई निर्देशक-अभिनेता नहीं पढ़ पाया है। वह कब किस करवट बैठेगा कहा नहीं जा सकता। बॉक्स ऑफिस ने कभी नहीं सोचा था कि इस वर्ष ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘रेड’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट करेंगी। वहीं 270 करोड़ की लागत से बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म विवादों से चर्चा में होने के बावजूद सिर्फ 300 करोड़ का कारोबार करेगी।

निर्देशक शंकर की ‘2.0’ पूरी तरह से वीएफएक्स से तैयार ऐसी फिल्म है जिसके पहले भाग को वर्ष 2010 में जबरदस्त कामयाबी प्राप्त हुई थी। पिछले तीन साल से इस फिल्म को तैयार करने में लगे शंकर ने इस पर 560 करोड़ रुपया खर्च किया है और अभी प्रदर्शन पूर्व प्रचार पर 40 करोड़ और खर्चा आएगा। ऐसे में 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की सफलता फिल्म उद्योग के लिए अत्यावश्यक है। बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों का कहना है कि इस लागत को निकालने के लिए 2.0 को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 800 करोड़ का कारोबार करना होगा वरना यह फिल्म पूरी तरह से नुकसान का सौदा साबित होगी।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0

रजनीकांत-अक्षय कुमार की इस फिल्म को हिन्दी में धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर प्रस्तुत करने जा रहे हैं। करण जौहर आजकल करोड़ों के पीछे दीवाने हैं। उन्हें दक्षिण भारत की फिल्मों से बहुत ज्यादा उम्मीदें होने लगी हैं। हिन्दी सिनेमा जगत को बाहुबली और बाहुबली-2 देने वाले करण जौहर मानते हैं कि उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्में इतनी कमाई कभी नहीं कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने 2.0 के हिन्दी वर्जन के अधिकारों को बाहुबली-2 से भी ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। इस फिल्म को वे उत्तर भारत के 3000 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि 2.0 को लाइका प्रोडक्शन हाउस भारत के 6500 सिनेमाघरों में पेश करने की योजना बना रहा है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की बाहुबली-2 को इतने ही सिनेमाघरों में पेश किया गया था।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,Akshay Kumar,rajinikanth,2point0

अमिताभ-आमिर स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को यशराज फिल्म्स ने भारत में 5000 स्क्रीन्स पर पेश किया था। अत्यधिक स्क्रीन्स और हाइप के चलते इस फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। इसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यदि 2.0 6500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होती है तो वह पहले दिन पूरे भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। बाहुबली-2 से पहले दिन 121 करोड़ का कारोबार किया था।

‘2.0’ इस रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाब होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। करण जौहर को उम्मीद है कि उनके द्वारा प्रदर्शित 2.0 का हिन्दी वर्जन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगा। हालांकि ट्रेड विश्लेषकों का आंकलन है कि यह फिल्म पहले दिन हिन्दी भाषायी क्षेत्र में 40-45 करोड़ का कारोबार करेगी। अक्षय कुमार सफल हैं लेकिन इतने नहीं जो अपने नाम पर 50 करोड़ पहले दिन खींच सकें और रजनीकांत हिन्दी भाषी क्षेत्रों में इतने लोकप्रिय नहीं हैं। यदि यह फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब होती है तो इसका श्रेय सिर्फ इसकी हाइप को जाएगा।

रजनीकांत की यह फिल्म पूरी तरह से साइंस फिक्शन फिल्म है। यदि दर्शकों की नजरों में इसका वीएफएक्स वर्क जम गया तो निश्चित तौर पर यह भारतीय सिने इतिहास के लिए दूसरी बाहुबली-2 बनेगी और कहीं पासा उलटा पड़ गया तो यह भारतीय सिने इतिहास के लिए किसी सुनामी से कम नहीं होगी। निर्देशक शंकर अपनी हर फिल्म में तकनीक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। वे इस मामले में कहीं भी कमतर नजर नहीं आते हैं। ऐसे में उनसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वे निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य की तरह तकनीकी पक्ष में असफल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी