न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' विवाद में कूदी अदिति राव, उठाया यह सवाल !!

फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर बढ़ रहे विवाद पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सवाल उठाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Nov 2017 5:40:58

'पद्मावती' विवाद में कूदी अदिति राव, उठाया यह सवाल !!

फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर बढ़ रहे विवाद पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सवाल उठाया है कि वे लोग जो फिल्म को लेकर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं, वे तक अपना गुस्सा जाहिर क्यों नहीं करते जब देश में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। अदिति भी भंसाली की इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से प्यार करती हैं, लेकिन वह यहां के लोगों की मानसिकता को समझने में विफल रही हैं।

अभिनेत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "जब महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, पीटा जाता है और कोख में ही उन्हें मार दिया जाता है, लोग तब इतना गुस्सा क्यों नहीं होते और बदलाव की मांग नहीं करते। मुझे यह समझ में नहीं आता। मैं अपने देश से प्यार करती हूं, लेकिन अब यह मेरी समझ से परे है।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि देश समझेगा कि वह क्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा, "क्या मुझे अपना देश वापस मिल सकता है।"

अदिति के बारे में दिलचस्प बात ये है कि वह खुद भी दो शाही वंशों से जुड़ी हुई हैं।

इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का दावा करते हुए कुछ रूढ़िवादी समूह फिल्म का खिलाफ विरोध कर रहे हैं। भंसाली ने हालांकि, सभी आरोपों को खारिज किया है।

वही दूसरी तरफ़ अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म 'पद्मावती' के विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर सवाल उठाया है। शत्रुघन ने बुधवार को ट्वीट किया, "चूंकि पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है, लोग पूछ रहे हैं कि महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, सबसे बहुमुखी अभिनेता आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान की इस पर कोई टिप्पणी क्यों नहीं आई है। और हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और हमारे सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।"

बता दे, फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके निर्माताओं ने फिलहाल इसे टाल दिया है। फिल्म निर्माताओं को अभी तक सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र भी नहीं मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन