न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मी टू मुहिम' यौन उत्पीड़न के खिलाफ सकारात्मक बदलाव लेकर आया है : सोनी राजदान

दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि 'मी टू मुहिम' यौन उत्पीड़न के खिलाफ सकारात्मक बदलाव लेकर आया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 10:29:18

'मी टू मुहिम' यौन उत्पीड़न के खिलाफ सकारात्मक बदलाव लेकर आया है : सोनी राजदान

देश में शुरू हुआ #MeToo अभियान बॉलीवुड के अलावा और दूसरे झेत्रों में भी अपना रंग दिखा रहा है। महिलाएं अब बिना डरे और खुलकर राजनेताओं, पत्रकारों और बॉलीवुड के कई सेलेब्स पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। वही इन सबके के बीच दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि 'मी टू मुहिम' यौन उत्पीड़न के खिलाफ सकारात्मक बदलाव लेकर आया है, लेकिन उन महिलाओं का आकलन नहीं किया जाना चाहिए, जिन्होंने इसे लेकर अपनी आवाज नहीं उठाई है। सोनी राजदान अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां हैं।

सोनी ने कहा, "एक पुरुष प्रधान समाज में रहते हुए मैं जानती हूं कि ऐसी घटनाएं किसी भी लड़की के लिए डरावनी हो सकती है और इसलिए यह एक सकारात्मक संकेत है कि लोग अपनी कहानियों के साथ आगे आ रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यह कहना आसान है कि अगर आपका उत्पीड़न होता है तो अपनी नौकरी छोड़ दें, लेकिन लोग अपनी नौकरी पर निर्भर होते हैं, क्योंकि यह उनकी जीविका और जीवन का सवाल है। इसलिए हमें मी टू से जुड़ी कहानियों के साथ आगे आने वाली पीड़िताओं का समर्थन किया जाना चाहिए और जो महिलाएं इसे लेकर चुप हैं, उनका भी इस आधार पर आकलन नहीं करना चाहिए।"

यह पूछे जाने पर कि कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न होता है? सोनी ने कहा, "जब कोई व्यक्ति महिला का उत्पीड़न करता है तो उसे पता होता है कि महिला के पास अपनी नौकरी बचाने के लिए ऐसे उत्पीड़न झेलने होंगे। यह उसकी जीविका का सवाल है।"

अपनी फिल्म 'योर्स ट्रली' के लिए बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भाग लेकर लौटी अभिनेत्री ने कहा, "हर कंपनी को यौन उत्पीड़न को लेकर सख्त होना चाहिए, ताकि पीड़ित अपना पक्ष रखते हुए सुरक्षित महसूस करे।"

bollywood,soni razdan,metoo campaign,metoo movement

एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर बोला- कपड़े उतारकर दिखाओ

#MeToo अभियान में रोजाना एक नया नाम जुड़ता जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म मेकर ने उनसे ऑडिशन के दौरान कपड़े उतारने को कहा था क्योंकि वे देखना चाहते थे कि जैस्मीन का शरीर बिकनी पहनने के लिए फिट था या नहीं।

मामला 5 साल पुराना है जब जैस्मीन मॉडलिंग किया करती थीं। जैस्मीन ने बताया की, ‘मुझे कास्टिंग डायरेक्टर से मिलना था। मेरी एजेंसी ने मुझे बताया कि गुजराती और हिंदी फिल्में बनाने वाले एक प्रसिद्ध डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म के लिए मेरा ऑडिशन लेने वाले हैं, लेकिन जब मैं उनसे मिलने गई तो उन्होंने मुझसे लगत लहजे में बात की। उनका पहला सवाल ही मुझे अजीब महसूस करवाने के लिए काफी था। उन्होनें मुझसे पूछा कि ‘तुम एक्ट्रेस बनने के लिए क्या कर सकती हो और किस हद तक जा सकती हो’? मैं भोली-भाली थी और डायरेक्टर की बात को समझ नहीं पाई, मैनें कहा – मैं इससे ज्यादा और क्या कर सकती हूं, मैंने अपना शहर छोड़ दिया, अपना घर छोड़ दिया, मैं संघर्ष कर रही हूं’। जैस्मीन ने कहा कि ‘मैं महसूस कर रही थी कि मैं उनकी बातों को समझ नहीं पा रही हूं’। उसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे कपड़े उतारने को कहा। जैस्मीन ने बताया कि डायरेक्टर के अमुसार वह देखना चाहता था कि मैं बिकनी में कैसी दिखूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक