न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना विवाद : प्रीत‍ि जिंटा ने कहा,'मैं खुशनसीब हूं मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ अगर मेरे साथ ऐसा होता तो...'

ये केवल भारत में नहीं, बल्‍क‍ि हर देश में है। सबसे पहले ये स्वीकार करने की जरूरत है कि हमारी इंडस्‍ट्री में ये प्राब्लम है। अब इसे स्‍वीकार करने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Oct 2018 11:04:13

तनुश्री-नाना विवाद : प्रीत‍ि जिंटा ने कहा,'मैं खुशनसीब हूं मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ अगर मेरे साथ ऐसा होता तो...'

बॉलीवुड Bollywood अभिनेत्री प्रीत‍ि जिंटा Preity Zinta आईपीएल को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब प्रीत‍ि से कंगना और रितिक मामले पर पूछा गया की इस कंट्रोवर्सी उनको कौन सही लगता है? तो जवाब देते हुए प्रीत‍ि ने कहा- अब ये मामला पुराना है। न तो रितिक ने मुझे कुछ बताया है और न ही कंगना ने। इसके बाद तनुश्री और नाना पर भी बात करते हुए प्रीति ने बताया कि "ये केवल भारत में नहीं, बल्‍क‍ि हर देश में है। सबसे पहले ये स्वीकार करने की जरूरत है कि हमारी इंडस्‍ट्री में ये प्राब्लम है। अब इसे स्‍वीकार करने की जरूरत है।"

इसके बाद प्रीति ने उन लोगों पर कटाक्ष किया जो बेवजह किसी विवाद को बढाते है। उन्होंने कहा यदि आपके किसी के लिए अच्छा नहीं बोल सकते तो बहतर है आप अपना मुंह बंद रखे। ये प्राब्लम केवल महिलाओं की नहीं पुरुषों के साथ भी ऐसा होता है।अपनी बात को आगे बढाते हुए प्रीति ने कहा कि अगर कोई आपको रात के 2 बजे कॉल कर कहे कि मेरे कमरे पर आओ मेरे पास आपके लिए काम है, तो अपने दिमाग का इस्‍तेमाल करें।"

बॉलीवुड में कास्‍ट‍िंग काउच पर प्रीति से पूछा गया कि क्या उनके साथ कभी छेड़छाड़ हुई? इस पर प्रीति ने कहा "मेरे साथ ऐसा होता तो मैं कूट देती। मैं खुशनसीब हूं मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।"

bollywood,preity zinta,tanushree dutta,nana patekar,tanushree nana controversy,pooja bhatt,kailash kher,sexual harassment

कैलाश खेर भी आये #MeToo के घेरे में, जर्नलिस्ट ने कहा, 'बार-बार बात करने के बहाने मेरी जांघ छू रहे थे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर सामने आई है। कई सितारों ने खुद के साथ हुए ऐसे हादसों का खुलासा भी किया है। इसी सिलसिले में अब जाने माने गायक कैलाश खैर का नाम भी सामने आया है। बता दें कि कैलाश खेर पर आरोप लगाने वाली महिला न तो भारतीय है न ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है। इस मामले में जर्नलिस्ट और राइटर संध्या मेनन ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल से सिंगर कैलाश खेर के बारे में यह बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वहां मस्कट देश में रहने वाली एक पत्रकार की चैट का अंश शेयर किया है। जिसमें कैलाश खेर द्वारा उसके साथ की बद्तमीजी को पढ़ा जा सकता है। उस मस्कट की जर्नलिस्ट ने लिखा है, 'मैं कैलाश खेर से मस्कट के एक बुटीक में इंटरव्यू के सिलसिले में मिली थी। वहां मेरे साथ कुछ महिलाएं, एक फोटोग्राफर और कुछ जर्नलिस्ट थे। मैं कैलाश खेर के पास ही बैठी थी, वह बार-बार बात करने के बहाने मेरी जांघ छू रहे थे, मैं बहुत असहज मेहसूस कर रही थी। मैंने अपने बॉस को यह बात बताई तो उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया। फिर ग्रुप फोटो के में कैलाश ने मुझे अपने पास खड़े होने को कहा तो मैंने मना कर दिया। उस दिन के गुस्से के साथ असहाय होने की फीलिंग मैं आज भी नहीं भूल पाती।'

bollywood,preity zinta,tanushree dutta,nana patekar,tanushree nana controversy,pooja bhatt,kailash kher,sexual harassment

मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती... : पूजा भट्ट

इस मामले पर हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने ऊपर हुए एक हादसे के बारे में खुलकर बात की है। पूजा भट्ट ने कहा उन्हें भी एक बार इस तरह के कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा है। पूजा भट्ट ने बताया कि ये वाकया एयरपोर्ट पर हुआ था। उन्होंने कहा, '11 साल के बाद जब साल 2014 में मेरी शादी टूट गई थी तो एक पब्ल‍िकेशन हाउस ने मेरे पापा (महेश भट्ट) से पूछा था- क्या ये बात सही है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि इससे पहले कि दुनिया कुछ भी कयास लगाने लगे, मैं ही अपने पापा को सब कुछ बता देती हूं। इसीलिए जब एक दिन मैं एयरपोर्ट पर पहुंची तो मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती पर हाथ लगाने की कोशिश की। तब मैंने सोचा कि औरतें सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी सुरक्ष‍ित नहीं हैं।' पूजा ने यह भी बताया कि- 'मैं एक शराबी के साथ रिलेशनशिप में थी। वो मुझे मारता था। मैंने जब ये बात लोगों से शेयर की तो लोगों ने मुझपर हूी सवाल उठा दिया। मैं आपको बता दूं, महेश भट्ट जैसे बड़े फिल्म निर्देशक की बेटी होने से मेरा दु:ख कम नहीं हुआ। मेरे साथ वैसे ही बुरा व्यवहार किया गया।'

तनुश्री के मामले पर अपनी राय रखते हुए पूजा ने कहा 'दो बातें हैं, पहली ये कि नाना पाटेकर के साथ काम करने वाले लोगों का मानना है कि वो बेहद उदार शख्स हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि तनुश्री को बोलने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। तनुश्री की आवाज को नहीं दबाया जाना चाहिए। बल्कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पर सवाल ये है कि आखिर ये जांच करेगा कौन। इम्पा (इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन) जैसे संगठन कभी भी वर्कर्स के लिए खड़े नहीं होते।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल