मशहूर मॉडल और 'टॉप शेफ' की होस्ट पद्मा लक्ष्मी (Padma Lakshmi) इन दिनों अपनी एक बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 49 वर्षीय पद्मा लक्ष्मी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह टॉपलेस होकर हॉट पोज देती दिखाई दे रही हैं (Padma Lakshmi Topless Photo Shoot)। वहीं पद्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। तस्वीर के कैप्शन नें पद्मा ने लिखा है- 'जब आप 6 महीने तक सड़कों पर रहें और फाइनली आपको सिर्फ 1 मिनट का टाइम अपने लिए मिले'। पद्मा आम तौर पर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
बात करें वर्क फ्रंट की तो पद्मा ने मॉडलिंग की शुरुआत 18 साल की उम्र से कर दी थी। पद्मा ने फिल्म 'बूम' से साल 2003 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए थे। पद्मा ने 2004 में 28 की उम्र में 51 साल के उपन्यासकार सलमान रुश्दी से शादी कर ली थी। वहीं जुलाई 2007 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया।














