अपने बयानों के लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड (Bollywood) की 'पंगा क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शिवसेना सांसद संजय राउत को ट्वीट के जरिए करारा जवाब दिया है। पहले मुंबई की पीओके से तुलना कर उन्होंने खूब आलोचना झेली है, अब नए ट्वीट के जरिए कंगना ने ऐलान कर दिया है कि वो मुंबई आने जा रही हैं। 9 सिंतबर को कंगना मुंबई आएंगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे कहा है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वो उन्हें रोक ले।
सुशांत केस (SSR Case) में मुखर हुईं कंगना बॉलीवुड की पोल-पट्टी खोल रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) से उन्हें खुलेआम धमकियां मिल रही हैं। अपने इसी ट्वीट में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से कर डाली, जिसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स की नाराजगी बाहर आई और इस मसले पर सोशल मीडिया पर ही सेलेब्स ने 'पंगा गर्ल' को आड़े हाथों लिया।
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le 🙂 https://t.co/9706wS2qEd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) Septemberबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने एक ट्वीट किया और लिखा- 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आना, इसलिए मैंने ये फैसला किया है मैं अब 9 सितंबर मुंबई वापस जाउंगी। मैं वो समय भी शेयर करूंगी जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले'। इसके साथ उन्होंने एक स्माइली भी शेयर की है। कंगना की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। लोग उन्हें 'शेरनी' और 'क्वीन' कहकर बुला रहे हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस नहीं आने को कहा है। मुंबई की सड़कों पर आजादी से जुड़े भित्त चित्र देखे जाने के बाद अब खुली धमकी मुंबई अब पीओके की तरह फील क्यों कर रहा है?'नसीरुद्दीन, अमीर खान बोले इंडिया में डर लगता हैं - तो हीरो
कंगना बोले मुंबई में डर लगता हैं - तो विलेन
जो आज कंगना को कह रहे हैं मुम्बई मत आना
उन्होंने कभी नसीरुद्दीक्या था वो बयान?
मालूम हो कि संजय राउत ने कहा था कि अगर कंगना को मुंबई शहर और यहां की पुलिस से इतनी तकलीफ है तो वे यहां ना आएं। अब राउत के इस बयान पर ही कंगना की तरफ से वो बयान दिया गया था जिस पर जमकर बवाल काटा गया। कंगना ने कहा था- शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?
अब कंगना का ये बयान विवादों में घिर गया है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई नेता एक्ट्रेस के बयान को शर्मनाक बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो उन से माफी मांगने तक को कह दिया है। वहीं सोनू सूद और रितेश देशमुख जैसे सेलेब्स ने भी कंगना को आईना दिखाने की कोशिश की है।You are the queen 👑
— sangs (@sanssinging) September 4, 2020Sherni❤️
— 🇮🇳 𝘝𝘪𝘴𝘩𝘢𝘭 𝘔𝘪𝘴𝘩𝘳𝘢 (@mishravishal281)














