न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

साल 2003 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कहना है कि विराम (ब्रेक) लेने की वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Mar 2018 6:15:09

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

साल 2003 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कहना है कि विराम (ब्रेक) लेने की वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा। चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ।" अपने अभिनय क्षमता से दर्शकों को प्रभावित करने वाली चित्रांगदा बहुत आगे नहीं जा सकीं। यह पूछे जाने पर कि वह किस वजह से आगे नहीं बढ़ सकीं, तो उन्होंने कहा, "मैंने जब शुरुआत की थी तो मेरे जीवन में ऐसे मोड़ आए जहां मेरी प्राथमिकताएं बदल गईं। मैंने फिल्मों में आगाज किया और फिर चार साल का ब्रेक लिया। मैं फिर वापस आई और फिर मैंने दो साल का ब्रेक लिया।"

चित्रांगदा ने कहा, "फिल्म उद्योग में जब आपको मौके मिल रहे हों और उस समय आप मौजूद नहीं हों तो निश्चित रूप से आपके करियर पर असर पड़ेगा। मेरे साथ भी यही हुआ।"

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

उनका कहना है कि शायद उन्होंने फिल्मी दुनिया का चमकता सितारा बनने के लिए भरपूर प्रयास नहीं किया।

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

उन्होंने कहा कि काम मिलने के लिए सिर्फ प्रतिभाशाली होना काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर मौजूद होना भी जरूरी है।

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा को ज्यादातर गंभीर व संजीदा किस्म की भूमिकाओं में देखा गया है। उनके मुताबिक, जी टीवी के शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' में जहां वह निर्णायकों में से एक हैं, दर्शकों को उनका वास्तविक रूप देखने को मिलेगा।

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

अभिनेत्री ने कहा कि ज्यादातर फिल्म निर्देशक उनके पास ऐसी भूमिकाएं लेकर आए जो महिला प्रधान थीं या फिर मजबूत बौद्धिक क्षमता वाली महिला का किरदार दिया, जैसे कि वह आम हिंदी फिल्मों की हिरोइन जैसी भूमिकाएं निभाना ही नहीं चाहतीं।

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा ने कहा, "मैं एक अभिनेत्री हूं, मैं हर किरदार निभा सकती हूं। मैं उतनी ही सामान्य और हंसमुख हूं, जितना कि एक आम लड़की होती है।"

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

उन्होंने कहा कि उन्हें नृत्य करना पसंद है, जो पर्दे पर गढ़ी उनकी छवि से एकदम अलग है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने तीन साल तक कथक सीखा है और उन्हें फिल्म में मात्र एक आइटम गीत पर डांस करने का मौका मिला। फिर उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिला। उन्होंने चीजें बदलने की उम्मीद जताई है।

ब्रेक लेने की वजह से मेरे करियर को नुकसान हुआ : चित्रांगदा सिंह

बता दे, चित्रांगदा ने 'सॉरी भाई', 'देसी बॉयज', 'ये साली जिंदगी' और 'गब्बर इज बैक' में भी काम किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में 'बाजार' और 'साहब, बीवी और गैंगस्टर-3' शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, विवादित भाषण को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला

NEET UG में 406 अंक हासिल कर MBBS में लिया था दाखिला, अब विवादों में घिरीं सेजल पवार; शवों के प्राइवेट पार्ट के साइज पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

काकोली घोष की चिट्ठी से बंगाल की राजनीति में हलचल, TMC नेता इमरान पर गंभीर आरोप; जांच की उठी मांग

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस का खुला विलय प्रस्ताव, पार्टी के बड़े नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

नोएडा–जेवर एयरपोर्ट रूट पर दौड़ेंगी 45 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम योगी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी; अयोध्या विकास पर भी दिया बड़ा बयान

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से गायब मिला स्मृति ईरानी का नाम, डीएम बोले- आवेदन की जांच जारी

बंगाल की सरकारी इमारत में भीषण आग, 4 हजार EVM मशीनें नष्ट; चुनाव में हुआ था इस्तेमाल, जांच में जुटी पुलिस

16 जून को मंगल का महत्वपूर्ण गोचर, अगले महीने तक इन 4 राशियों के लिए बनेंगे नौकरी और तरक्की के मजबूत योग; जानें उपाय

टीएमसी में बड़ा सियासी भूचाल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान समेत कई नेताओं के अलग होने की चर्चा; देखें पूरी लिस्ट

निशिकांत दुबे के घर से चल रहा पूरा खेल, TMC टूट पर सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा कायम, 8वें दिन भी कमाई में नहीं लगा ब्रेक, कलेक्शन ने फिर चौंकाया

बैंकॉक से नशीले पदार्थों की खेप लेकर आई मॉडल गिरफ्तार, 11 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

घरेलू हिंसा केस में राहत के बाद सपना चौधरी का इशारों में वार, ट्रोलर्स पर बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे...’

ममता बनर्जी के साथ शरद पवार के कांग्रेस में विलय की चर्चा तेज, राजनीतिक हलकों में नई अटकलें