न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरा दुर्भाग्य है कि मैं पलटन की जर्नी में जेपी दत्ता के साथ नहीं हूँ : अभिषेक बच्चन

वही अब मीडिया को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि फिल्म छोड़ने का फैसला उनके लिए हार्ट ब्रेकिंग था। किसी पर्सनल वजह से इस फिल्म को न कही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 5:06:42

मेरा दुर्भाग्य है कि मैं पलटन की जर्नी में जेपी दत्ता के साथ नहीं हूँ : अभिषेक बच्चन

जे पी दत्ता J P Dutta अपनी नई फिल्म ‘पलटन Paltan’ के जरिए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज किया गया था। वही फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान जे पी दत्ता से जब सवाल किया गया कि अभिषेक बच्चन Abhishek Bachchan ने अचानक आपकी फिल्म 'पलटन' क्यों छोड़ दी थी। क्या आपको कोई वजह बताई थी? सवाल सुनकर गुस्से में झल्लाए दत्ता ने खुद के क्रोध को संभालते हुए कहा था कि इस सवाल का जवाब आप बच्चन परिवार से पूछें और जवाब मिल जाए तो मुझे भी बताइएगा।

दत्ता की बातों से उनका गुस्सा साफ झलक रहा था। वह अभिषेक के अचानक इस तरह फिल्म छोड़ने से बेहद नाराज थे। नाराजगी की वजह भी साफ थी कि जे पी दत्ता ने अभिषेक को अपनी फिल्म 'रिफ्यूजी' से लॉन्च किया था। सही मायने में दत्ता ने अभिषेक की लॉन्चिंग के लिए 'रिफ्यूजी' लिखी थी। वही अब मीडिया को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि फिल्म छोड़ने का फैसला उनके लिए हार्ट ब्रेकिंग था। किसी पर्सनल वजह से इस फिल्म को न कही है।

bollywood,abhishek bachchan,paltan,jp dutta

अभिषेक बताते हैं, 'जी हां, मैं जे पी दत्ता की फिल्म पलटन में काम कर रहा था, लेकिन मेरी पर्सनल प्रॉब्लम की वजह से मुझे फिल्म से अलग होना पड़ा। पलटन जैसी फिल्म न कर पाना मेरे लिए हार्ट ब्रेकिंग जैसा था क्योंकि जे पी साहब ने मुझे लॉन्च किया था, वह मेरे लिए परिवार की तरह हैं। उनके लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं। मेरा दुर्भाग्य है कि पलटन की जर्नी में उनके साथ नहीं रह पाया।'

अभिषेक आगे बताते हैं, 'खास बात यह भी है कि उनकी बेटी निधि, जिसे मैंने अपने सामने बड़ा होता देखा है वह एक निर्माता के तौर पर इस फिल्म से अपना करियर शुरू कर रही हैं। मुझे बहुत दुःख है कि मैं फिल्म में नहीं हूं, लेकिन अब फिल्म तैयार है, मैंने ट्रेलर देखा है। ट्रेलर देखकर लगता है कि बहुत ही बेहतरीन फिल्म होगी। मैं वह पहला व्यक्ति होऊंगा जो फिल्म देखने सबसे पहले जाएगा।'

bollywood,abhishek bachchan,paltan,jp dutta

अपनी बात समाप्त करते हुए अभिषेक ने कहा, 'कुछ रिश्ते सिर्फ काम से नहीं बने होते। जे पी साहब के साथ हमारा रिश्ता इन सब से ऊपर और अलग है। इस रिश्ते को मैं और वह दोनों अच्छी तरह समझते हैं। मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा क्योंकी उन्होंने मेरी पहली पहचान कराई है। यह रिश्ता कभी बदलने वाला नहीं है, लेकिन मैं यह बार-बार कह रहा हूं कि पलटन छोड़ना मेरे लिए हार्ट ब्रेकिंग की सिचुएशन थी।'

अभिषेक बच्चन इन दिनों अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के लिए देशभर के शहरों में घूम रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू, पवन मल्होत्रा और विक्की कौशल अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय हैं। यह फिल्म 14 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक