न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kedarnath Teaser: प्रकृति के प्रकोप के बीच पनपा सुशांत और सारा का प्यार, देखें वीडियो

अभिषेक कपूर Abhishek Kapoor निर्देशित सारा अली खान Sara Ali Khan और सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput की नई फिल्म 'केदारनाथ Kedarnath' का टीजर वीडियो Kedarnath Teaser मंगलवार यानि आज रिलीज कर दिया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 3:04:51

Kedarnath Teaser: प्रकृति के प्रकोप के बीच पनपा सुशांत और सारा का प्यार, देखें वीडियो

अभिषेक कपूर Abhishek Kapoor निर्देशित सारा अली खान Sara Ali Khan और सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput की नई फिल्म 'केदारनाथ Kedarnath' का टीजर वीडियो Kedarnath Teaser मंगलवार यानि आज रिलीज कर दिया गया है। आधी रात फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी कि 30 अक्टूबर के दिन वो अपनी आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर पेश करेंगे। केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा के दौरान एक जोड़े की प्रेम कहानी को बयां किया गया है। फिल्म का टीजर वीडियो काफी शानदार है। सारा अली खान, फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत संग लिप लॉक करती नजर आएंगी।

केदारनाथ बतौर एक्ट्रेस सैफ अली खान की बेटी सारा की डेब्यू फिल्म है। ये फिल्म लगभग बनकर तैयार है, लेकिन कुछ विवादों की वजह से इसकी रिलीज को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। इस बीच चर्चा यह भी थी कि सारा की फिल्म "सिंबा" केदारनाथ से पहले रिलीज हो जाएगी। इसमें वो रणवीर सिंह के अपोजिट काम कर रही हैं।

केदारनाथ के टीजर में क्या है?

फिल्म में लिप लॉक सीन है। फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि सारा अली खान केदारनाथ दर्शन के लिए जाती हैं और वहां बाढ़ के कारण चारों ओर पानी भर जाता है। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत उन्हें अपनी जान पर खेलकर बचाते हैं। प्रकृति के प्रकोप से लड़ने के दौरान ही दोनों के बीच इश्क का बीच फूटता है लेकिन इनका इश्क सफल हो पाता है या नहीं यह फिल्म के दौरान पता चलेगा। आपदा के दृष्यों को काफी जीवंत फिल्माया गया है। कुछ सीन ऐसे भी हैं जिन पर विवाद भी हो सकते हैं। फिल्म का टीजर को देखने के बाद हमें डायेक्टर अभिषेक कपूर की तारीफ करनी होगी। उन्होंने भले ही इस फिल्म को बनाने में अच्छा-खासा वक्त ले लिया हो लेकिन इसका टीजर देखने के बाद यह बिना झिझके कहा जा सकता है कि दर्शकों को 'केदारनाथ' के दौरान गजब का विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

केदारनाथ की कहानी पवित्र मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की यात्रा पर आधारित है। कुछ साल पहले केदारनाथ में भारी बारिश और भूस्खलन की घटना हुई थी जिसमें बड़े पैमाने पर श्रधालुओं की मौत हो गई थी। हादसे से जुड़े कई दृश्यों को फिल्म के टीजर में दिखाया गया है। टीजर के अंत में एक सीन ऐसा भी है जिसमें सुशांत भगवान शिव के वाहन नंदी का सींग पकड़ कर बचने की कोशिश करते नजर आते हैं।

क्या सारा की पहली फिल्म होगी केदारनाथ

केदारनाथ की रिलीज डेट पर लगातार कन्फ्यूजन के चलते यह साफ नहीं हो पा रहा था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सारा की पहली फिल्म केदारनाथ होगी या सिंबा। चूंकि केदारनाथ बनकर तैयार है, टीजर आने के बाद ऐसी चर्चाएं हैं कि शायद केदारनाथ पहले रिलीज हो जाए। वैसे रोहित शेट्टी की सिंबा को भी इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की योजना है। देखना यह है कि बतौर एक्ट्रेस सारा की कौन सी फिल्म पहले रिलीज होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक