न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर का नया खुलासा, कहा - इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का नाम मैंने सुझाया

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनने वाले बायोपिक को लेकर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ( Aamir Khan ) ने रविवार को चौकाने वाला खुलासा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Nov 2018 12:27:01

आमिर का नया खुलासा, कहा - इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का नाम मैंने सुझाया

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनने वाले बायोपिक को लेकर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ( Aamir Khan ) ने रविवार को चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा मैंने ही इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan ) का नाम सुझाया था। दरहसल, शर्मा पर बनने वाली फिल्म पहले आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा को पेशकश की गई थी। यह प्रियंका ही थी जिन्होंने शुरू में इस बायोपिक के लिए आमिर के नाम की पुष्टि की थी। इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के कारण के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि इसका उनके पास अपना कारण है।

आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा, "इसकी कहानी शानदार है। मुझे यह पसंद है और शर्मा की कहानी आकर्षक है। यह सच है कि मैंने शाह (शाहरुख) को फोन किया। मैंने कहा, 'शाह आपको यह कहानी सुननी चाहिए, यह शानदार है। यदि आप इसे पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए सही होगा। ’’ आमिर ने आगे कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि शाहरुख ने यह कहानी सुनी और इसे पसंद किया और अब वह इसे कर रहे हैं। अंजुम राजाबाली की इस कहानी को महेश मथाई निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का नाम संभवत: ‘सारे जहां से अच्छा’ होगा। इसका निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और रोनी स्क्रूवाला कर रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि शाहरुख खान के साथ भूमि पेडेनकर को इस फिल्म के लिए साइन किया जाएगा। भूमि इससे पहले 'दम लगा के हइशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'सोनचिरैया' है।

स्क्रूवाला ने हाल ही में बताया कि राय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस सिनेमा के कलाकारों की आधिकारिक घोषणा जल्दी की जाएगी। फिल्म निर्माता इस बायोपिक पर अगले साल के शुरू में काम करना शुरू करेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की 'जीरो' फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी अहम किरदार निभा रही हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दीपावली के मौके पर 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल