न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धमाकेदार ओपनिंग के बाद 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रूपये

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' दूसरे दिन 28 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 1:06:04

धमाकेदार ओपनिंग के बाद 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रूपये

दिवाली ( Diwali ) के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान ( Aamir Khan ) और अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs Of Hindostan ) ' को लेकर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था, जिसका फायदा इस फिल्म को मिला और फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई करते हुए 52 करोड़ रु. बटोरे लेकिन दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। खराब क्रिटिक और ऑडियंस के रिव्यू का फिल्म के कलेक्शन पर असर देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' दूसरे दिन 28 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर फिल्म ने 80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी नजर आ रही है, और फिर इस फिल्म पर लगभग 300 करोड़ रु। खर्च किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू नहीं आए हैं। बावजूद इसके 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली फिल्म बताई जा रही है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan Movie Review)'के रिव्यू में फिल्म को कमजोर बताया गया है और कहानी भी काफी खराब कही गई है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' को चार दिन का वीकेंड मिला है। ऐसे में अगर फिल्म की कमाई ऊपर की ओर जाती है तो इसके लिए अच्छा रहेगा। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' को विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले 'धूम 3' बनाई थी, जिसमें भी आमिर खान और कैटरीना कैफ थे।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो 70 प्रतिशत को ऑक्यूपेंसी रेट के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' आमिर खान की ऑक्यूपेंसी रेट के मामले में 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अगर आमिर खान की 8 सबसे बेहतरीन ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

1. दिल (1990)
2. इश्क (1997)
3. मेला (2000)
4. फना (2006)
5. गजनी (2008) हॉलीडे
6. 3 इडियट्स (2009) हॉलीडे
7. धूम 3 (2013)
8. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (2018)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक