न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Report : 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को मिली शानदार ओपनिंग, पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रूपये!

इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरूआत की है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Nov 2018 9:06:19

Box Office Report : 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को मिली शानदार ओपनिंग, पहले दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रूपये!

दिवाली ( Diwali ) के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान ( Aamir Khan ) और अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs Of Hindostan ) ' को लेकर बीते कुछ दिनों से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था, जिसका फायदा इस फिल्म को मिला। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरूआत की है और माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह फिल्म साल 2018 की सबसे बेहतरीन ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। इसने यह खिताब टाइगर ऑफ की 'बागी 2' को पछाड़कर अपने नाम किया है, जिसने 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' से पहले तक, साल 2018 का सबसे शानदार ऑक्यूपेंसी रिकॉर्ड दर्ज कराया था।

अगर बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो 70 प्रतिशत को ऑक्यूपेंसी रेट के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' आमिर खान की ऑक्यूपेंसी रेट के मामले में 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अगर आमिर खान की 8 सबसे बेहतरीन ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है:

1. दिल (1990)
2. इश्क (1997)
3. मेला (2000)
4. फना (2006)
5. गजनी (2008) हॉलीडे
6. 3 इडियट्स (2009) हॉलीडे
7. धूम 3 (2013)
8. ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (2018)

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'टाइगर जिंदा है', 'संजू' और 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' को पछाड़ दिया था। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो जबरदस्त कास्ट और बड़े स्तर पर रिलीज होने का 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को भरपूर फायदा मिलगा। जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी के अनुसार, ‘अगर आप ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की कास्ट को देखें, इसका बजट देखें और इसको किस स्तर पर रिलीज किया जा रहा है यह देखें तो आपको यह कहने में किसी प्रकार की झिझक नहीं होगी कि आमिर खान की फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।’

ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म पहले दिन बड़े आराम से 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। तरन के अनुसार, ‘फिल्म को अच्छी खासी स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया गया है। इसके साथ-साथ ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का टिकिट रेट भी काफी ज्यादा है। ऐसे में यह फिल्म बड़े आराम से 50 करोड़ का आंकड़ा अपने पहले दिन छू सकती है।’ आपको बता दें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक है, जिसको डायरेक्ट विजय कृष्ण आचार्य ने बनाया है। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख, जीशान आयूब और कटरीना कैफ ( Katrina Kaif ) जैसे कलाकार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक