न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे ले रही है आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां', कमाई में 95% की गिरावट, जानें कलेक्शन

दीवाली के मौके पर रिलीज हुई महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर मेगा बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे ले रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Nov 2018 4:01:30

बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे ले रही है आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां', कमाई में 95% की गिरावट, जानें कलेक्शन

दीवाली के मौके पर रिलीज हुई महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर मेगा बजट फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs Of Hindostan)' बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे ले रही है।

50 करोड़ से ज्यादा की बंपर ओपनिंग देने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीकएंड पर 95% की गिरावट आई है, फिल्म ने महज 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिया है। बता दें, पहले वीकएंड पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये बटोरे थे।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों से साफ है कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिल्म की कमाई पर नेगेटिव रिव्यू ने भारी असर डाला है। आमिर खान की इस फिल्म के दूसरे हफ्ते का बिजनेस शाहरुख खान की 'फैन' और सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' से भी बुरा रहा है। हालांकि, 'फैन' और 'ट्यूबलाइट' में बड़े स्टार्स थे, पर इनका बजट कम था। लेकिन 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में बड़े स्टार्स के साथ 300 करोड़ रुपये की लागत लगी, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल साबित हुई।

आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख स्टारर इस फिल्म ने 11 दिनों में 139.50 करोड़ बटोरे हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते 134.25 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल बेहद खराब रहा। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' ने शुक्रवार को 1.25 करोड़, शनिवार को 1.75 करोड़ और रविवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan,thugs of hindostan box office collection

यशराज ने खत्म किया तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट

वही फिल्म को दर्शकों द्वारा पूरी तरह नकारने के बाद अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य (विक्टर) अब यशराज की हिट फ्रेंचाइजी धूम सीरीज़ की अगली फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे। सूत्रों की मानें तो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता यशराज फिल्म्स के लिए बड़ा झटका साबित हुई है। फिल्म के कमजोर कलेक्शन से पूरी इंडस्ट्री हैरान है। खराब माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट आई है।

इस असफलता का ठीकरा फिल्म के डायरेक्ट विजय पर फूटता नज़र आ रहा है जिसके बाद वे धूम सीरीज़ की अगली फिल्म डायरेक्ट नहीं कर पाएंगे। यशराज फिल्म्स ने उनकी जगह किसी और को लाने का फैसला किया है। ठग्स की असफलता के साथ ही विक्टर का यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म हो गया है। अब प्रोड्यूसर उम्मीद कर रहे हैं कि वे धूम 4 से अच्छा कलेक्शन कर पाएंगे।

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी नजर आ रही है, और फिर इस फिल्म पर लगभग 300 करोड़ रु. खर्च किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यू नहीं आए हैं। बावजूद इसके 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली फिल्म बताई जा रही है। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में बुरी तरह गिरावट आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक