न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ : पहला दिन 45 करोड़ रुपये, टूट जाएंगे इन पांच फिल्मों के रिकॉर्ड

अगर जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ताजा ट्वीट की बात करे तो उन्होंने अभी से यह भविष्यवाणी कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 1:58:00

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ : पहला दिन 45 करोड़ रुपये, टूट जाएंगे इन पांच फिल्मों के रिकॉर्ड

बॉलीवुड कलाकार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान Thugs Of Hindostan’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ Katrina Kaif, आमिर खान Aamir Khan और अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan की तिकड़ी के साथ फातिमा सना शेख Fatima Sana Sheikh भी नजर आएंगी। ट्रेलर और गानों को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज सांतवे आसमान पर है। यशराज बैनर जिस तरह इस फिल्म की मार्केटिंग कर रहा है उस हिसाब से यह फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई फिल्म साबित होने वाली है। अगर बॉलीवुड की गलियारों से सामने आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो यह फिल्म केवल भारत में ही 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। इस बीच फिल्ममेकर इस फिल्म से जुड़ी कई खास बातें शेयर कर आपके उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। दर्शकों से 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के कारण ट्रेड पंडित भी आमिर खान की फिल्म से ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद करने लगे हैं।

अगर जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ताजा ट्वीट की बात करे तो उन्होंने अभी से यह भविष्यवाणी कर दी है कि यशराज बैनर की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' अपने पहले दिन सिनेमाघरों में 45 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी और सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लेगी।

रमेश बाला ने अपने ट्वीट में भविष्यवाणी है, ‘बॉलीवुड फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान अपने पहले दिन 45 करोड़ रुपये का कारोबार बहुत ही आराम से कर लेगी।’

अगर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ऐसा करने में कामयाब रहती है तो यह वाकई भारत की सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लेगी। अब तक यह रिकॉर्ड प्रभाष की 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने अपने पहले दिन 40.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अगर टॉप 5 ओपनर्स पर एक नजर डाले तो...

बाहुबली 2: 40.73 करोड़ रुपये
प्रेम रतन धन पायो: 39.32 करोड़ रुपये
सुल्तान: 36.59 करोड़ रुपये
हैप्पी न्यू-ईयर: 36.31 करोड़ रुपये
संजू: 34.19 करोड़ रुपये

सूत्रों की मानें तो यशराज बैनर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' को विदेशों में भी बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में यह पक्का माना जा रहा है कि आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म न केवल भारत बल्कि विदेशों में रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ शुरूआत करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक