न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Thugs Of Hindostan : इस तारीख को रिलीज़ होगा फिल्म का ऑफीशियल ट्रेलर, कटरीना कैफ का बड़ा खुलासा...

पहले खबरे आ रही थी कि फिल्म का ट्रेलर 24 या 25 सितम्बर को रिलीज़ किया जायेगा लेकिन इसकी सही तारीख का ऐलान कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Sep 2018 6:07:30

Thugs Of Hindostan : इस तारीख को रिलीज़ होगा फिल्म का ऑफीशियल ट्रेलर, कटरीना कैफ का बड़ा खुलासा...

आमिर खान Aamir Khan एक बार फिर अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान Thugs of Hindostan' से बॉलीवुड Bollywood में तहलका मचाने को तैयार है। यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया। पिछले कुछ दिनों से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने 5 मोशन पोस्टर रिलीज किए हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने फिल्म के मुख्य किरदारों के बारे में जानकारी दी है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में मन में अब इतना उत्साह पैदा हो गया की सभी अब इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने बेसब्री से इन्तेजार कर रहे है। पहले खबरे आ रही थी कि फिल्म का ट्रेलर 24 या 25 सितम्बर को रिलीज़ किया जायेगा लेकिन इसकी सही तारीख का ऐलान कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर कर दिया है।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,katrina kaif,thugs of hindostan,thugs of hindostan trailer,thugs of hindostan trailer release

असल में कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के सवाल पूछने को कहा था, जिसके जवाब वो देने वाली थीं। एक फैन ने उनसे पूछ लिया कि आपकी नई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का ट्रेलर कब तक रिलीज होगा ? जवाब में कटरीना कैफ ने बताया कि यह 27 सितम्बर को आ रहा है। वैसे हम बता दे इस तारीख पर रिलीज़ करने के पीछे एक और वजह है वो है कि इस दिन यशराज चोपड़ा के 86 वीं बर्थ एनिवर्सिरी हैं। इस फिल्म को यशराज बैनर के तहत ही बनाया गया है। बता दें अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि कटरीना कैफ को तो ट्रेलर रिलीज की तारीख की जानकारी पहले से ही होगी।

वही आज फिल्म का 5वा मोशन पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमे आमिर खान के किरदार पर से पर्दा उठाया गया है। वही मोशन पोस्टर की बात की जाये तो इस फिल्म में आमिर खान फिरंगी Firangi का किरदार निभा रहे हैं। मोशन पोस्टर में आमिर काफी मौजी बने लग रहे हैं। वह सफेद घोड़े पर सवार हैं। पोस्टर में आमिर खान हरे रंग के जैकेट और सफेद धोती पैंट में नजर आ रहे है। साथ ही उनके कमर में एल्कोहल की एक बोतल भी टंगी हुई नजर आ रही है, जिस पर काफी फोकस किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमिर का किरदार एक ऐसे फिरंगी का हो सकता है जो कि नशे में धुत तो रहेगा ही साथ ही ये फिल्म का सबसे मस्तमौला किरदार भी होगा। दाढ़ी और मूछों वाले लुक में वह सलाम ठोक रहे हैं। इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि आमिर खान का ये लुक कई दिलों को घायल करने वाला है।

डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म है। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने इंटरनेशनल आर्टिस्ट हायर किए थे और माल्टा में बहुत बड़ा सेट लगाया था। आमिर खान की बिग बजट 'फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' 8 नवम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल