न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन का सामना हुआ सांपों और चमकादड़ों के साथ, देखे वीडियो

बॉलीवुड कलाकार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान Thugs Of Hindostan’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Oct 2018 09:04:22

...जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन का सामना हुआ सांपों और चमकादड़ों के साथ, देखे वीडियो

बॉलीवुड कलाकार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान Thugs Of Hindostan’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ Katrina Kaif, आमिर खान Aamir Khan और अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan की तिकड़ी के साथ फातिमा सना शेख Fatima Sana Sheikh भी नजर आएंगी। आने वाली 8 तारीख यानि की दिवाली के ठीक एक दिन बाद ये फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज सांतवे आसमान पर है। यशराज बैनर जिस तरह इस फिल्म की मार्केटिंग कर रहा है उस हिसाब से यह फिल्म साल 2018की सबसे ज्यादा कमाई फिल्म साबित होने वाली है। अगर बॉलीवुड की गलियारों से सामने आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो यह फिल्म केवल भारत में ही 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। इस बीच फिल्ममेकर इस फिल्म से जुड़ी कई खास बातें शेयर कर आपके उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे जानने के बाद यकीनन आप दांतों तले उंगली दबा लेने वाले हैं।

ये वाकया इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा है। आमिर, अमिताभ, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे कई सितारों से सजी इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग थाइलैंड और माल्टा में हुई है। क्योंकि फिल्म की कहानी आजादी से पहले भारत की है। जिसमें अंग्रेजों का मुकाबला हिंदोस्तान के कुछ ठग मिलकर करते हैं, तो जाहिर है ऐसे में लोकेशन काफी अहम ही होगी। अब मेकर्स ने इसी दौरान की एक बात का खुलासा कर हमें चौंका दिया है।

दरअसल इस फिल्म की शूटिंग जिन लोकेशन्स में की गईं हो वो जगहें काफी खतरनाक थी। बोरा द्वीप पर जहां इस फिल्म की शूटिंग हुई थी वो जहरीले सांपों के लिए मशहूर है। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की लोकेशन के बारे में बताते हुए कहा, 'मेरी समझ में नहीं आ रहा था कि हम आखिरकार थाइलैंड क्यों जा रहे हैं। ऐसा करने की वजह क्या है। लेकिन विक्टर ने बताया था कि वहां बेहद खूबसूरत लोकेशन्स हैं और वो उसे एक्सप्लोर करना चाहते हैं।'

फिल्म में 'खुदाबख्श' का किरदार निभा रहे एक्टर ने बताया, 'लेकिन जब हम वहां गए और लोकेशन देखी तो ये हैरान कर देने वाली थी। ये एक विशाल गुफा थी जो करीब 20-30 मंजिल ऊंची रही होगी। ऐसे में ये अनुमान लगाना भी मुश्किल था कि आखिर इतनी विशाल गुफा को प्रकृति ने कैसे बनाया होगा।'

मेकर्स ने ये सारी जानकारी इस वीडियो के जरिए बताई हैं। इसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और फिल्म की टीम की हिम्मत की दाद देने लगेंगे।

उन्होंने बताया कि जिस जगह वो शूटिंग कर रहे होते थे तो कई बार बहुत सारे लोग आ जाते थे जिसके बाद विजटिंग पास भी नहीं होता था। इतना ही नहीं, अचानक से वहां सांप निकल आते थे। पहले से ही उत्सुकता का विषय बनी ये फिल्म अब हमारे क्रेज में और बढ़ोतरी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी