न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल के लंबे ब्रेक पर आमिर, ‘ठग्स...’ की असफलता से हुए निराश!

आमिर खान दर्शकों द्वारा ‘ठग्स’ को ठुकराये जाने से बेहद निराश हो गए हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 6:25:27

5 साल के लंबे ब्रेक पर आमिर, ‘ठग्स...’ की असफलता से हुए निराश!

दीपावली के मौके पर प्रदर्शित हुई अमिताभ-आमिर स्टारर आदित्य चोपड़ा निर्मित और विक्टर निर्देशित ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ( Thugs of Hindostan ) ’ की व्यापक नाकामयाबी ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्सनिस्ट आमिर खान ( Aamir Khan ) को अभिनय से अघोषित रूप से 5 साल का लंबा ब्रेक लेने के लिए मजबूर कर दिया है। हाल ही में एक हिन्दी न्यूजपेपर में प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि आमिर खान दर्शकों द्वारा ‘ठग्स’ को ठुकराये जाने से बेहद निराश हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आमिर ने दर्शकों की इस प्रतिक्रिया को सकारात्मक लेते हुए स्वयं पर आत्ममंथन करने का निर्णय लिया है। इसके चलते वे अब सिर्फ बतौर निर्माता सक्रिय रहेंगे और अभिनय से कुछ सालों के लिए दूर रहेंगे। अब वे कितने वर्ष अभिनय से दूर रहेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। बॉलीवुड के गलियारों में तैरती हवाओं का कहना है कि आमिर अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ में स्वयं को व्यस्त रखना चाहते हैं।

प्रदर्शन के चार दिन में फिल्म ने 115 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है जो अमिताभ-आमिर के नाम पर बहुत ही कम है। विशेष रूप से आमिर के नाम पर।

पिछले 18 साल (2000 लगान) में आमिर खान ने दर्शकों को ‘लगान’ से लेकर ‘दंगल’ तक बेहतरीन फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दर्शक आमिर खान के नाम पर महंगी से महंगी टिकट लेकर सिनेमा देखने जाता है लेकिन ‘ठग्स’ को देखने के बाद उसके मन में आमिर को लेकर द्वंद्व चलने लगा है। अब दर्शक आमिर खान को शाहरुख खान के समकक्ष मानने लगा है। दर्शक सोच में है कि क्या आमिर खान भी अब शाहरुख खान की तरह असफलता की ओर चल दिए हैं।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan

यह आमिर खान का बड़प्पन ने जिन्होंने ‘ठग्स’ पर दर्शकों की नकारात्मक टिप्पणी को अपने ऊपर लेते हुए असफलता को स्वीकार किया है। उन्होंने अन्य सितारों (सलमान खान रेस-3) की तरह असफलता का ठिकरा निर्देशक पर नहीं फोड़ा है। उन्होंने इस बात को भी सहर्ष स्वीकार किया है कि पूरी फिल्म में अमिताभ बच्चन का अभिनय उनके अभिनय पर भारी रहा है। यह ऐसी स्वीकारोक्ति है जिसे हर सितारा स्वीकार नहीं कर सकता।

‘ठग्स’ में आमिर का अभिनय ओवर है। जिस तरह की हरकतें निर्देशक ने उनसे करवाई हैं, बहुत ही बचकाना हैं। आमिर ने क्या सोचकर इस फिल्म को स्वीकार किया यह हमारी समझ से परे है। यह स्थिति तब है जब वे अपनी फिल्म की पटकथा शूटिंग के वक्त स्वयं फिर से लिखते हैं। क्या उन्हें उस वक्त ऐसा महसूस नहीं हुआ कि पटकथा में ढीले पेंच हैं जिन्हें दर्शक हजम नहीं कर पाएंगे।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म को सिर्फ और सिर्फ पैसों की खातिर किया है। उन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा रहा है कि उनके नाम पर फिल्म 300-400 करोड़ का कारोबार करने में सफल होती है जिसके चलते उन्हें मोटा मुनाफा होता है। ‘ठग्स’ को लेकर वितरकों में भी जोश था। सिनेमाघरों ने इस फिल्म के प्रदर्शन के वक्त अपनी दरों में बेतहाशा वृद्धि की जिसका नतीजा यह निकला कि पहले दिन इस फिल्म ने पूरे भारत में 52 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। हालांकि यह दक्षिण की हिन्दी डब फिल्म ‘बाहुबली-2’ के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता है। ‘बाहुबली-2’ ने पहले दिन पूरे भारत में 121 करोड़ का कारोबार किया था, जो आज भी कीर्तिमान है। भविष्य में शायद ही कोई फिल्म ऐसा कर पाएंगी। इस 121 करोड़ में से उसने हिन्दी वर्जन से 41 करोड़ कमाए थे, शेष 80 करोड़ दक्षिण भारत से मिले थे।

अभी तक प्राप्त सूचनाओं से ज्ञात हो रहा है कि पांचवें दिन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के कारोबार में और गिरावट आई है। कारोबार में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए भारत भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म की स्क्रीन्स और शोज में कमी कर दी गई है। एक बार फिर आयुष्मान खुराना की ब्लॉकबस्टर ‘बधाई हो’ को लगाया गया है। राजस्थान के कई शहरों में इस फिल्म को ठग्स के प्रदर्शन के दूसरे दिन ही सिनेमाघरों में पुन: जगह दी गई।

bollywood,aamir khan,amitabh bachchan,thugs of hindostan

जिस तरह से ठग्स बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है उसे देखते हुए यह महसूस हो रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बमुश्किल 200 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब होगी। हालांकि आगामी सप्ताह कोई बड़ी फिल्म नहीं है लेकिन फिर भी ‘ठग्स’ को सन्नी देओल अभिनीत ‘मोहल्ला अस्सी’ और एक हॉलीवुड फिल्म से मुकाबला करना पड़ेगा। यह दोनों फिल्में 16 नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही हैं। हाल ही में सन्नी देओल अभिनीत ‘मोहल्ला अस्सी’ का ट्रेलर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को यह फिल्म पसन्द आएगी।

कुल मिलाकर ताजा हालात यह बयां कर रहे हैं कि आमिर अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित नजर आ रहे हैं। आत्ममंथन के जरिए स्वयं को आंकने जा रहे हैं। हो सकता है उनका आत्ममंथन दर्शकों के लिए सौगात लेकर आए और एक नया आमिर खान परदे पर नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल